होम / चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों से प्रसन्न होगी मां दुर्गा, होगी धन की वृद्धि

चैत्र नवरात्रि में इन वास्तु उपायों से प्रसन्न होगी मां दुर्गा, होगी धन की वृद्धि

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : March 20, 2023, 9:30 pm IST

Vastu Tips for Navratri: चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च, बुधवार से हो रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ प्रमुख स्वरूपों की उपासना की जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने से देवा मां प्रसन्न होती हैं। चैत्र नवरात्रि में वास्तु के कुछ विशेष उपाय करने से घर में खुशाली और सुख-समृद्धि आती है। नवरात्र के दिनों में सच्चे मन से मां दुर्गा की प्रार्थना करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि में कौन से वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए।

चैत्र नवरात्रि में फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

  • चैत्र नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी मां लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाएं। ऐसा करने से धन की वृद्धि होती है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।
  • चैत्र नवरात्रि के दिनों में दफ्तर के मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में बर्तन में जल भरकर रखें। साथ ही इसमें लाल-पीले फूल डालें। ऐसा करने से आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय की परेशानी दूर होगी।
  • चैत्र नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।
  • चैत्र नवरात्रि के दिनों में पूजा स्थल में दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर अखंड ज्योत रखें। ऐसा करने से परिवार वालों की सेहत उत्तम रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT