होम / Mauni Amavasya 2023: माघ अमवस्या के दिन बन रहे है ये शुभ संयोग, जानिए स्नान पर्व की खास तिथि

Mauni Amavasya 2023: माघ अमवस्या के दिन बन रहे है ये शुभ संयोग, जानिए स्नान पर्व की खास तिथि

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : January 5, 2023, 10:49 am IST

(इंडिया न्यूज़, Mauni Amavasya 2023): हिन्दू पंचाग के अनुसार 7 जनवरी 2023 को माघ माह शुरू हो रहा है और ये 5 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। माघ का महीना पूजा-पाठ और दान के लिए सर्वश्रेष्ठ महीना है। मान्यताओं के अनुसार माघ में किए धार्मिक कार्य से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। आपको बता दें, इस माह तिल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

मौनी अमवस्या 2023 तिथि

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमवस्या तिथि का प्रारंभ 21 जनवरी दिन शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 22 जनवरी रविवार को तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर होगा। 21 जनवरी को सूर्योदय सुबह 07:14 बजे से है। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या 21 जनवरी शनिवार को है।

मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग

बता दें, मौनी अमावस्या की तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। तिथि की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होती है। ऐसे में मौनी अमावस्या की तिथि में 22 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:30 बजे से लेकर सुबह 07:14 बजे तक है। इससे पूर्व 21 जनवरी को हर्षण योग सुबह से लेकर दोपहर 02 बजकर 35 मिनट तक रहेगा और उसके बाद से वज्र योग होगा।

मौनी अमावस्या 2023 स्नान दान समय

हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। मौनी अमावस्या पर प्रात:काल से ही लोग गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने लगते हैं। 21 जनवरी को आप शुभ-उत्तम मुहूर्त में सुबह 08:34 ए एम से 09:53 ए एम के मध्य स्नान कर सकते हैं। फिर अपनी क्षमता अनुसार दान करें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.