India News (इंडिया न्यूज़), Mahabharat Ki Kahani: हिंदू मान्यताओं और हिंदू धर्म के अंदर भाई और बहन के रिश्ते को काफी पवित्र माना जाता है और उनकी आपस में शादी करना संभव नहीं है क्योंकि वह एक ही घर से ताल्लुक रखते हैं। तो शादी करना किसी भी तरीके से संभव नहीं बनता लेकिन महाभारत में अर्जुन ने अपनी बहन से शादी की थी और उसे जुड़ी कहानी काफी कम ही लोग जानते हैं।
- क्यों की अर्जुन ने बहन से शादी
- आखिर क्या है कहानी के पीछे की सच्चाई
अर्जुन ने की थी बहन से शादी
महाभारत की कहानी के अनुसार बताएं तो अर्जुन ने कई सारी शादियां की थी। जिसमें द्रौपदी से विवाह के बाद उन्होंने श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा से भी विवाह किया था। पौराणिक कथाओं को देखा जाए तो अर्जुन द्रौपदी से ज्यादा सुभद्रा से प्रेम करते थे लेकिन सुभद्रा से विवाह करना आसान नहीं था। वही कहानी को अच्छे से देखा जाए तो महाभारत में सुभद्रा भगवान श्री कृष्ण की बहन थी और अर्जुन उनकी बुआ कुंती के पुत्र थे। ऐसे में अर्जुन और सुभद्रा का रिश्ता भाई बहन का हुआ।
Jagannath Rath Yatra 2024: कौन है विमला देवी? माता के भोग लगने के बाद ही जगन्नाथ चखते है प्रसाद
काव्यांश में कहा जाता है कि जब अर्जुन ने पहली बार सुभद्रा को देखा तो वह मोहित हो गए और उनसे विवाह करने की इच्छा जाहिर की भगवान श्री कृष्ण ने बताया कि सुभद्रा वासुदेव और रोहिणी की संतान है। इससे वह कृष्ण जी की सगी नहीं सौतेली बहन हुई लेकिन फिर भी परिवार इसके लिए राजी नहीं थे इसलिए सुभद्रा के स्वयंवर में अर्जुन ने श्री कृष्ण के कहने पर सुभद्रा को भगाकर उनसे विवाह किया।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।