India News (इंडिया न्यूज), Mahabharat: महाभारत युद्ध के बारे में सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की महाभारत के युद्ध में अधर्मी कौरवों का साथ देने के बावजूद भी शकुनि को स्वर्ग की प्राप्ति हुई थी। जबकि भगवान कृष्ण के साथ पांडव को नरक भोगना पड़ा था।

  • क्यों मिला शकुनि को स्वर्ग
  • इस कारण से पाप के बाद भी मिला पुण्य

शकुनि को क्यों मिला था स्वर्ग? Mahabharat

मान्यता के अनुसार बताया तो शकुनि में कौरवों का साथ देते हुए अधर्मी को बढ़ावा दिया था। शकुनि ने ही दुर्योधन को पांडवों के खिलाफ उकसाया था और महाभारत जैसे बड़े युद्ध को शकुनि द्वारा ही रचा गया था। इसके बाद आखिर में शकुनि को क्यों स्वर्ग दिया गया था? इसके पीछे की पौराणिक कथा काफी दिलचस्प है।

भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग पति, चौंका देगा इस शादीशुदा महिला का कारनामा

अपनी बहन से करते थे बेहद प्यार

माना जाता है कि शकुनि अधर्मी तो था लेकिन अपनी बहन गांधारी से बेहद प्यार करता था और शकुनि इस बात से काफी क्रोधित था कि गांधारी का विवाह ऐसे घर में हुआ। जहां उसे अपनी आंखों पर पट्टी बाधनी पड़ी थी। जब गांधारी का जन्म हुआ था तो उसकी कुंडली में दोष था। जिस कारण से उसका विवाह जिससे भी होता वो मर जाता और वह विधवा हो जाती है, इसलिए गांधारी का विवाह उनके पिता महाराज सुबला ने एक बकरे के साथ कराया। जिसके बाद बकरे की हत्या कर गांधारी को दोष से मुक्त किया गया था। Mahabharat

‘बहानेबाजी में भारत को मिलेगा गोल्ड मेडल’, इस महान क्रिकेटर ने गुस्से में कह दी इतनी बड़ी बात

इस कारण से मिला स्वर्ग Mahabharat

कुछ समय बाद जब गंधारी का विवाह धृतराष्ट्र के साथ हुआ और भीष्म पितामह को पता चला कि उनकी राजवधू एक विधवा है। तो उन्होंने महाराज सुबला सहित पूरे परिवार को कारावास में डाल दिया था। कारावास में महाराज सुबला और उनके पूरे परिवार को केवल एक मुट्ठी अनाज ही दिया जाता था, लेकिन वह सभी अपने हिस्से का आनाज शकुनि को खिलाते थे। जिससे वह बदला ले सके। शकुनि ने अपने बदले को कौरवों का विनाश करके ही लिया इसलिए इतने पाप करने के बावजूद भी शकुनि को स्वर्ग की प्राप्ति हुई।

विदेश ‘उस राक्षस को हमने भगा दिया’, Mohammad Yunus का शेख हसीना पर जोरदार हमला, कह गए ये बड़ी बात

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।