India News (इंडिया न्यूज), MahaShivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्री का बहुत महत्व है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल शिवरात्रि 8 मार्च 2024 शुक्रवार को मनाई जाएगी। माना जाता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ चीजें घर लाना बहुत शुभ माना जाता है, तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-
Mahashivratri 2024: जटाओं में गंगा गले में सर्प क्यों धारण करते हैं महादेव, जानिए ये महत्व
महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा को समर्पित है। इस दिन घर में नंदी की मूर्ति लाना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि नंदी भगवान शिव का वाहन है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त अपने घर या मंदिर में नंदी की मूर्ति स्थापित करते हैं उन्हें भोलेनाथ का पूरा आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग को घर में लाना बहुत लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस शुभ दिन पर पारद शिवलिंग अपने घर में लाते हैं उन्हें सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन इस पवित्र शिवलिंग की स्थापना किसी पुजारी द्वारा ही की जानी चाहिए।
शास्त्रों में महाशिवरात्रि के दिन को बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर घर में बेलपत्र लाना भी शुभ होता है, जो लोग यह शुभ कार्य करते हैं उन्हें भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनके जीवन में आशीर्वाद और शुभता आती है, क्योंकि यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है।
ये भी पढ़े: Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर लगाएं ये 4 चमात्कारी…
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.