होम / Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के 108 नाम का जाप, मनमानी इच्छा होगी पूरा
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें महादेव के 108 नाम का जाप, मनमानी इच्छा होगी पूरा
Simran Singh• LAST UPDATED : February 22, 2024, 7:35 am IST
India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024, दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को शिव जी और माता पार्वती का विवाह किया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का दिन 8 मार्च को पड़ रहा है। जिस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ उनका व्रत और विधि विधान से उनका पूजन करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शंकर पृथ्वी पर मौजूद होते हैं और हर शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इस दिन शिव भगवान की उपासना करने से दुगना फल प्राप्त होता है। साथ ही महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान भोलेनाथ के 108 नाम का जाप करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। आज की रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि क्या होते है महादेव के 108 नाम कौन से है।