होम / Mahashivratri 2024: अगर आप भी पहली बार रख रहें हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इससे जुड़े ये जरूरी नियम

Mahashivratri 2024: अगर आप भी पहली बार रख रहें हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इससे जुड़े ये जरूरी नियम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 7, 2024, 2:23 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Mahashivratri 2024 Vrat Niyam: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्व है। भगवान शिव को समर्पित इस त्योहार की धूम पूरे भारत की हर जगह देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि का पर्व दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार माघ के महीने में और उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन शिवलिंग पर दूध, धतूरे के फूल, बेल पत्र आदि चढ़ाते हैं और पूरे दिन व्रत-उपवास भी रखते हैं। उपवास को लेकर लोगों का मानना है कि इससे भगवान मनचाहा फल देते है। अगर आप भी पहली बार रखने जा रहें हैं महाशिवरात्रि का व्रत, तो जान लें इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।

महाशिवरात्रि व्रत के नियम

यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: 8 या 9 किस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानें पूजा का समय, इतिहास और महत्व

  • महाशिवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रहें हैं, तो एक समय ही फलाहार करना चाहिए। इसका मतलब कि आप सिर्फ एक समय ही भोजन कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या फिर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आप 2 से 3 बार भी खा सकते हैं।
  • व्रत में आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन किया जा सकता है।
  • व्रत में गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीज़ें भी नहीं खानी चाहिए।

महाशिवरात्रि के व्रत में न खाएं ये चीज़ें

यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन, इन मंत्रों का भी करें जाप

  • महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक खाया जाता है।
  • उपवास के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना खाना अवॉयड करें। इससे पाचन सिस्टम डिस्टर्ब हो सकता है।
  • व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन वर्जित होता है।
  • व्रत में मांस, मंदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि व्रत में दिन में नहीं सोना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत के होते हैं ये लाभ

  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने से धन, सम्मान, सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
  • अगर कोई कुंवारी कन्या यह व्रत रखती है, तो इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT