India News (इंडिया न्यूज़), Makar Sankranti 2024, दिल्ली: इस साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जा रही है। ऐसे में सूर्य उदय होने पर खरमास समाप्त होगा और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। वही बता दे कि इस बार की मकर संक्रांति को काफी खास माना जा रहा है। इस दिन सालों के बाद दुर्लभ संयोग बैठ रहे हैं। जिससे कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है।

जैसा कि पूरा देश जानता है कि मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। ऐसे में विशेष राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकने के लिए 2024 में तैयार है।

2024 में यह है मकर संक्रांति का शुभ संयोग

बता दे की 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 साल के बाद वारीयान योग और रवि योग का संयोग बना रहा है। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे, इन ग्रहों की युति राजनीति, लेखन में कार्य कर रहे लोगों के लिए बहुत लाभदायक होने वाली है।

इन राशियों के लिए लाभदायक है इस साल का मकर संक्रांति

सिंह राशि

मकर संक्रांति पर सूर्य का उदय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। रवि और वारीयान योग का संयोग करियर में काफी मदद करने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के कार्य में वृद्धि होगी और नई जिम्मेदारियां मिलेगी। जो लोग समय तक शुभ परिणाम दे सकते योग का संयोग करियर में काफी मदद करने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के कार्य में वृद्धि होगी और नई जिम्मेदारियां मिलेगी, व्यापार में भी बढ़ोतरी के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेगी और लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे।

मेष राशि

मकर संक्रांति पर सूर्य मेष राशि के दसवें भाव में प्रवेश करने वाला है। कुंडली का यह भव्य कैरियर और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए काफी शुभ होगा। ऐसे में मकर संक्रांति पर बना रही शुभ सहयोग का आपको धन और प्रतिष्ठा के लिए लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा उन्नति में भी बढ़ोतरी होगी। सैलरी में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में कामयाबी मिलेगी। Makar Sankranti 2024

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति काफी लाभदायक होने वाली है। समय आपके घर में आए के सूत्र बढ़ेंगे। लंबे समय से व्यापार के लिए चल रही डील फाइनल हो जाएगी। लव लाइफ भी पहले से और बेहतर होगी। इसके साथ ही वर्कप्लेस का माहौल बेहतरीन हो जाएगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, नौकरी के संबंध में अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि India News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

 

ये भी पढ़े: