Mango Leaves : धार्मिक मान्यता के अनुसार आम को हनुमान जी का प्रिय फल माना जाता है। इसलिए जहां भी आम और आम का पत्ता होता है वहां हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री आदि के हवन में उपयोग से वतावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। बाहर से आने वाली हवा जब भी इन पत्तियों का स्पर्श कर घर में प्रवेश करती है तो वह खुद में सकारात्मक कणों को लाती है।
Read Also : Benefits of Vitamin C इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाता है विटामिन सी
Mango Leaves : नवरात्रि में आम के पत्ते के फायदे अनेक होते है। नवरात्रि में आम के पत्तों का पूजा में खास महत्व होता है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में आम और केले के पत्ते इस्तेमाल किए जाते हैं। शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों लोग अपने-अपने घरों का शुद्धिकरण करते हैं। घर में देवी का वास हो इसलिए लोग घर की साफ-सफाई रंगाई-पुताई सब करते हैं।
Mango Leaves : हिन्दू धर्म में वृक्षों का काफी सम्मान किया जाता है। उन्हें पूजा जाता है और उन्हें अन्न देवता माना जाता है। आम के पत्तों को खासतौर पर पूजा में शामिल किया जाता है। तमाम मंगल कार्यों में आम के वृक्ष की पत्तियां प्रयोग में लाई जाती हैं। आम के वृक्ष की पत्तियों को शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्रि में आम के पत्ते के फायदे केवल घर के दरवाजे पर ही नहीं जब पूजा का कलश तैयार किया जाता है, तब उसके ऊपर भी आम के वृक्ष की पत्तियों को लगाया जाता है।
Mango Leaves : हिन्दू रीति अनुसार जब किसी की शादी होती है तब भी शादी के मंडप को आम के वृक्ष की पत्तियों से सजाया जाता है। हवन आदि में भी आम के पत्तों का खास महत्व है। आम की पत्तियां जलने का घरेलु उपचार मानी जाती हैं। नवजात बच्चे के पालने को भी आम के वृक्ष की पत्तियों से सजाया जाता है। इसके अलावा भी ऐसे कई धार्मिक कर्म-कांड एवं मांगलिक कार्य हैं जहां आम के वृक्ष की पत्तियों का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।
Mango Leaves : प्रवेश द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से बिना विघ्न सारे मांगलिक कार्य पूरे हो जाते हैं। आम का पेड़ फल तो देता ही है साथ ही यह बहुत गुणकारी भी है। आम के वृक्ष पर कीड़े नहीं होते हैं। इसकी सुगंध बहुत मनमोहक होती है। आम के न सिर्फ पत्ते, फल, छाल और लकड़ी भी गुणकारी होती है। आम को पूजा-पाठ में इस्तेमाल करना चाहिए। पत्तों की सुगंध से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
Mango Leaves : कुछ लोग आम, अशोक और केले के पत्ते भी पूजा में इस्तेमाल करते हैं। इन तीनों का ही मंगल कार्यों में समान महत्व है। आम की पत्तियों में एंथोकाईनानाडींस नामक टैनिन पाया जाता है। यह शुगर में काफी लाभदायक है। डायबीटिज के मरीज को इनका उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा भी बहुत से रोगों में आम की पत्तियां, फल और छाल इस्तेमाल किए जाते हैं।
Read Also : Japanese Princess आम आदमी से शादी करेगी जापान की राजकुमारी