होम / March 2024 Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? जानें कब से है सूतक काल? कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण

March 2024 Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण किस दिन लगेगा? जानें कब से है सूतक काल? कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण

Reepu kumari • LAST UPDATED : March 1, 2024, 12:19 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है। ये सवाल सबके मन में है। इसे लेकर उपमा सिंह (न्यूमरोलॉजिस्ट) ने खास जानकारी दी है। उनके अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने वाला है। 25 मार्च के दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। साथ ही हिंदू पंचांग के मुताबिक 25 मार्च को पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार भी है और इस दिन 24 मार्च को रात 09.57 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 25 जनवरी को रात 12.32 मिनट पर होगा।

फाल्‍गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार, 25 मार्च, 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्रग्रहण सुबह 10.23 मिनट से शुरू होकर दोपहर में 03.02 बजे तक तक रहेगए। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। ये चंद्र ग्रहण साउथ/वेस्ट यूरोप, ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नार्थ/साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्किटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

भारत में दृश्य नहीं 

उपमा की मानें तो सूतक काल की बात करें तो शास्त्रों के अनुसार सूतक के नियम वहीं माने जाते हैं, जहां ये ग्रहण दिखाई देता है.. और क्यूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ऐसे में आप 25 मार्च को अपने सभी कार्य पहले की तरह कर सकते हैं।

ग्रहण के दौरान क्या न करें

उपमा सिंह (न्यूमरोलॉजिस्ट) की मानें तो, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है और सूतक काल के लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय में बाहर नहीं आना चाहिए। ग्रहण के दौरान भोजन बनान और खाना भी वरजीगत होता है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय फूल, पत्तिया या पौधों का स्पर्श करने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय तेल लगाना, मालिश करना, नाख़ून या बाल काटना भी वर्जित माना गया है।

ग्रहण के समय क्या करना चाहिए  

ग्रहण के समय में अपने ईष्ट देवता का ध्यान और उनके मंत्र का जप करना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर लेना चाहिए न संभव हो तो पवित्र जल के छींटे अपने शरीर पर डालने चाहिए । ग्रहण के समय अन्न और दाल का दान का निकाल कर रख देना चाहिए जो ग्रहण समाप्त होने पर किसी को देना चाहिए । ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को हरा चारा, पक्षियों को दाना तथा गरीबों को वस्त्र का दान करना भी फलदायक होता है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.