होम / Mind will Obey and Will Surely Believe मन मानेगा और अवश्य मानेगा

Mind will Obey and Will Surely Believe मन मानेगा और अवश्य मानेगा

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 12:52 pm IST

Mind will Obey and Will Surely Believe

आखिर मन को स्वीकार करना ही है कि कल्याण का यही पथ है, यथार्थ सुख की यही राह है

गीता मनीषी
स्वामी ज्ञानानंद महाराज

मन मानेगा और अवश्य मानेगा। आखिर मन को स्वीकार करना ही है कि कल्याण का यही पथ है, यथार्थ सुख की यही राह है। यही तो वह चाहता है। जन्म-जन्मान्तरों से वास्तव में उसकी एक यही मांग है। लेकिन वास्तविकता से अनभिज्ञ होने के कारण वह इसकी पूर्ति नहीं कर पाया हैं। अब समय है, मन को सीधी राह पर लाने का। इसे समझाइए, अच्छी प्रकार समझाइए, बार-बार समझाइए, उकताइए नहीं, ऊबिए नहीं। आरंभ में मन अवश्य कुछ आनाकानी करेगा, क्योंकि अनेक जन्मों से इसका विपरीत स्वभाव बन चुका है। अब इस स्वभाव को बदलने, इसे ठीक करने और पुराने संस्कारों की तरह इससे उतारने के लिए आपको पुरुषार्थ करना पड़ेगा। मन के साथ कभी-कभी जूझना भी पड़ेगा। अत्यंत धैर्य से यह सब करते जाइए। कुछ ही समय में आप पायेंगे कि मन आपका आज्ञाकारी सेवक बन रहा है। आपके सम छने का इस पर पर्याप्त प्रभाव पड़ रहा है। अब मन समझने लगा है, मानने लगा है कि नि:सन्देह संसार में लगना उसकी भूल थी- भयंकर भूल!

अब खिलना चाहता है आपके जीवन में
सुंदर-सुगंधित महकता-महकाता एक दिव्य फूल!

Mind will Obey and Will Surely Believe मन को सेवक बनाकर रखें

मन को अपना आज्ञाकारी सेवक बनाकर रखिए न कि स्वयं को उसके अधीन रखिए। आपसे सत्ता-स्फूर्ति पाकर ही मन यहां-वहां के संकल्प-विकल्प करता है। अपने को अलग रखिए, आपकी शक्ति के बिना मन कभी एक क्षण के लिए भी सोचने को समर्थ नहीं है। संकल्प-विकल्पों में मन तभी उलझता है जब आप स्वयं मन के साथ हो जाते हैं। इस अज्ञानता को अभी इसी क्षण दूर कर दीजिए। साक्षी भाव आपको अभ्यास की बुलंदियों की ओर ले जाने में एक-एक अनुपम साधन का काम करेगा। मन के साथ अधिक रस्सा-कस्सी या संघर्ष न कीजिए बल्कि अपने को इसका साक्षी मानकर देखिए कि मन किधर जाता है, किसका चिंतन करता है तथा क्या सोचता है? इसका सूक्ष्म निरीक्षण कीजिए और फिर जहां जहां मन जाए, वहीं-वहीं इसे आत्मा अथवा परमात्मा का दिग्दर्शन कराइए। जिस-जिस प्राणी-पदार्थ का मन चिंतन करता है, उसे मन ने उसी रूप में सत्य एवं सुख रूप मान लिया है। यह इसकी घोर भ्रांति है। यही भ्रांति मन की अशांति, चंचलता एवं अस्थिरता का कारण है और इसे ही दूर करना है।
क्रमश:

Read More : Ab Hamara Hero Kya Karega राव और कृति की अगली फिल्म

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Panchang: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, जानिए शुभ और मुहूर्त राहुकाल का समय-Indianews
Nepal: नेपाल ने किया बड़ा दुस्साहस, 100 रुपये के नोट पर नए नक्शे में कालापानी सहित भारतीय क्षेत्र शामिल -India News
Summer Vacation in UP School: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां? यहां से जानें सही तारीख-Indianews
America: प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पर 5वीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने का आरोप, ऐसे खुला मामला- Indianews
Canada Police: कनाडा पुलिस को मिली सफलता, निज्जर हत्या मामले से जुड़े हिट स्क्वाड सदस्यों को किया गिरफ्तार -India News
क्या आपके फोन में चल रहा Fake App हैं? ऐसे करें असली-नकली की पहचान-Indianews
Airtel के 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए खुशखबरी, 84 दिन के लिए फ्री मिल रही है ये सर्विस-Indianews
ADVERTISEMENT