India News(इंडिया न्यूज), Mulank 8 Personality: अंक ज्योतिष में व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि से निकाला जाता है। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वह 8 है। किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 वाले लोगों का स्वामी ग्रह शनि है। आइए जानते हैं मूलांक 8 वाली लड़कियों के स्वभाव, व्यवहार, करियर, वैवाहिक जीवन के बारे में।
- कैसी होती है मूलांक 8 वाली लड़कियां
- इस तरह रखती है रिलेशनशिप में कदम
मूलांक 8 वाले लोगों का स्वभाव
मूलांक 8 वाली लड़कियां स्वभाव से बहुत शांत, सरल, ईमानदार और बुद्धिमान होती हैं। इन पर शनि देव की कृपा होती है। इन्हें न्याय पसंद होता है, इसलिए ये किसी के साथ बुरा व्यवहार होते नहीं देख सकती हैं। मूलांक 8 वाली लड़कियों पर शनि का प्रभाव होता है और शनि एक धीमी गति से चलने वाला ग्रह है, जिसके कारण इस मूलांक वाली लड़कियां जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं। Mulank 8 Personality
खतरनाक दिखने वाले The Great Khali की क्यूट फैमिली, सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
करियर में धीरे-धीरे मिलती है सफलता
मूलांक 8 वाली लड़कियां अपने करियर में भी धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं। इनके करियर में बाधाएं आती हैं लेकिन ये हार नहीं मानती और लगातार प्रयास करती रहती हैं। ये अपने लक्ष्य की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ती हैं और उसे हासिल जरूर करती हैं। ये विपरीत परिस्थितियों से घबराती नहीं हैं। मूलांक 8 वाली लड़कियां या तो बहुत सफल होती हैं या असफल, ये कभी भी औसत दर्जे की नहीं होती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन ये कठिनाइयों को पार कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेती हैं।
August Rashifal: अगस्त में इन राशियों की पलटेगी किस्मत, पैसों से भर जाएगा घर
मिलाजुला होता है वैवाहिक जीवन Mulank 8 Personality
अगर मूलांक 8 वाली लड़कियों के रिश्तों की बात करें तो ये लड़कियां रिश्तों को लेकर बहुत समझदार होती हैं। ये सोच-समझकर आगे बढ़ती हैं। हालांकि, इनकी शादी देर से होती है। मूलांक 8 वाली लड़कियों की शादी 28-30 की उम्र में हो जाती है। इनका वैवाहिक जीवन भी मिलाजुला होता है, इनमें प्यार और तकरार दोनों ही होते हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
खेल Paris Olympic में भारत के लिए बुरी खबर, मैच से पहले इस स्टार खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट