India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh 2025: राधारानी के परम भक्त और वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज को कौन नहीं जानता। वे आज के समय के प्रसिद्ध संत हैं। यही वजह है कि उनके भजन और सत्संग सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। कहा जाता है कि भोलेनाथ स्वयं प्रेमानंद जी महाराज के सामने प्रकट हुए थे। इसके बाद वे घर छोड़कर वृंदावन आ गए। हाल ही में कई लोगो ने इस बात पर भी कई सवाल उठाये थे कि महाराज इतने बड़े महाकुम्भ में स्नान के लिए क्यों नहीं जा रहे। इसके बाद फिर दोबारा महाराज को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुए नजर आ रहा है जिसमे महाकुम्भ में एक अघोरी साधु भी उन पर कुछ कहते हुए दिखाई दे रहा है।
क्या बोलें प्रेमानंद महाराज पर ये अघोरी बाबा?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है जिसमे एक नागा साधु किसी मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए दिखाई देते है। इस बात में वह परम पूजनीय प्रेमानंद महाराज के बारे में कुछ शब्द कहते नजर आते है जो इस प्रकार है, ”वह कहते है महाराज तो अत्यंत ज्ञानी है अगर आज वह इस पद्वी पर बैठे हुए है तो यह उनकी सिद्धि ही है बल्कि वह तो खुद राधा रानी का रूप है।”
क्यों किसी को जाते समय नही चाहिए टोकना या पीछे से रोकना? क्या कहता है इसपर शास्त्र ज्ञान
इस वीडियो को देखते ही देखते अबतक लाखों लाइक्स मिल चुके है साथ ही महाराज के भक्त भी इस पर अपना भर भर के प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे है।
महाकुंभ 2025 एक विशाल और महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो प्रयागराज (प्राचीन इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। महाकुंभ हर 12 वर्षों में एक बार आयोजित होता है, और यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।