India News (इंडिया न्यूज),Numerology Prediction: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार है। षष्ठी तिथि आज रात 9:42 बजे तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। आज स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी। सौभाग्य योग आज रात 12:02 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 5:51 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं जन्मतिथि के आधार पर 1 से 9 अंक वाले सभी लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मूलांक 1
आज आपके करियर में जो भी परेशानियां आ रही हैं, वे दूर हो जाएंगी।
Aaj ka Mausam: आज चमकेगा इस मूलांक का भाग्य
मूलांक 2
आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा।
मूलांक 3
आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके जीवन में कुछ नए मोड़ लेकर आएगी।
मूलांक 4
आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मूलांक 5
आज काफी समय से रुके हुए काम को पूरा करने का सही समय है, आप काम शुरू कर सकते हैं।
मूलांक 6
आज ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में आपका साथ देंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा।
मूलांक 7
आज आपके घर में किसी खास आयोजन के कारण खर्चे बढ़ेंगे, सही वजह बनाकर आगे बढ़ें। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
मूलांक 8
आज काम में किसी परेशानी से निजात पाने के लिए आपको किसी मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है।
मूलांक 9
आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।
उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्मतिथि 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक जानने की विधि अगर जन्मतिथि 11 है तो 1+1 जोड़ने पर 2 आएगा।