होम / गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों से करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों से करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 25, 2023, 8:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ganga Dussehra 2023 Upay, मुंबई: हर वर्ष ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस प्रकार साल 2023 में 30 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि मां गंगा का अवतरण ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पृथ्वी पर हुआ था। अतः गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति विशेष द्वारा अनजाने में हुए सभी पाप धुल जाते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात विधि विधान से मां गंगा की पूजा-उपासना करते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी घर में सुख और समृद्धि पाना पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों के ये उपाय जरूर करें।

पीली सरसों के उपाय

  • अगर आप अपने घर में सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन कांच की एक कटोरी में पीली सरसों भरकर घर के ईशान कोण में रख दें। अगले दिन पीली सरसों का दान कर दें। इससे घर में मौजूद वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।
  • अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति बुरी नजर से पीड़ित है, तो गंगा दशहरा की शाम को कपूर के साथ पीली सरसों जलाएं। पीली सरसों और कपूर के धुएं को पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से बुरी बला टल जाती है।
  • पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए गंगा दशहरा के दिन घर में पीली सरसों जलाएं। इस उपाय को करने से बुरी शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है।
  • अगर आप नए घर में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा की तिथि का चयन कर सकते हैं। नए घर में शिफ्ट होने से पहले घर के सभी कोनों में पीली सरसों का छिड़काव अवश्य करें। इससे घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। साथ ही जीवन में आने वाली मुसीबत भी टल जाती है।
  • अगर आप पितृ दोष से पीड़ित हैं, तो गंगा दशहरा के दिन गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके पश्चात विधिवत मां गंगा की पूजा करें। अब पीले कपड़े में पीली सरसों को बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इस उपाय को करने से पितृ दोष से निजात मिलता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.