होम / Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन तिल से करें इन 6 तरह के उपाय, अच्छे स्वास्थ्य साथ पाएं सुख-समृद्धि

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन तिल से करें इन 6 तरह के उपाय, अच्छे स्वास्थ्य साथ पाएं सुख-समृद्धि

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 12, 2023, 4:37 pm IST

Makar Sankranti 2023: नए साल का पहला पर्व मकर संक्रांति होती है। जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी, पोंगल, उत्तरायण जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य और विष्णु जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन तिल से कुछ खास उपाय करके जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। तो यहां जानिए मकर संक्रांति पर किस तरह करें तिल से काम।

मकर संक्रांति पर तिल से करें ये 6 काम

विष्णु धर्मसूत्र के अनुसार, पितरों का आत्मा शांति के साथ अच्छे स्वास्थ्य और घर में खुशियां लाने के लिए मकर संक्रांति में इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, शनिदेव से अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल किया था। ऐसे में सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी। इसलिए मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

2. तिल से स्नान

मकर संक्रांति के दिन स्नान वाले पानी में थोड़े से तिल डाल लें। इस पानी से नहाने से ग्रह दोष से निजात मिल जाएगी।

3. जल में तिल अर्पित करना

नजर दोष से बचने के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए काले तिल लेकर अपने ऊपर से उतारकर जल में प्रवाहित कर दें।

4. तिल से दें आहुति

मकर संक्रांति के दिन विधिवत पूजा करने के साथ हवन जरूर करें। इसके साथ ही हवन में तिल से आहुति जरूर दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाएगा।

5. तिल से बना भोजन

मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू खाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे, तो खाने में भी थोड़ा सा तिल डाल सकते हैं।

6. तिल का उबटन

शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन तिल के उबटन को लगाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने रोग, दोष और भय से छुटकारा मिल जाता है और सूर्यदेव की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT