November Panchak 2022 Date and Time: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह, नक्षत्र और योग हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। बता दें कि किसी भी मांगलिक और शुभ काम को करने से पहले इन चीजों को जरूर ध्यान में रखा जाता है। ऐसे ही हर मास में 5 दिन ऐसे आते हैं, जिसमें किसी भी तरह का मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। इसे पंचक नाम से जाना जाता हैं। साल 2022 के नवंबर माह के अंत में पंचक लग रहे हैं।

इस दिन है पंचक, नवंबर 2022

  • पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 29 नवंबर 2022 शाम 07 बजकर 51 मिनट तक
  • पंचक समाप्त : रविवार, 04 दिसंबर 2022 सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक

क्या होता है पंचक?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह का धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण और शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण काल पंचक होता है।

पंचक को क्यों माना जाता है अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये अशुभ योग होता है। इस योग में किए गए कार्य में शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। माना जाता है कि जो काम पंचक में किया जाता है, उसमें 5 बार दोहराव जरूर होता है। इसलिए कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक में हुए है, तो उसके बाद कुल के 5 लोगों की मरने की आशंका बढ़ जाती है।

पंचक के दौरान न करें ये काम

  • पंचक के दौरान लकड़ी संबंधी कामों को करने से बचना चाहिए। न ही लकड़ी का सामान खरीदना चाहिए और न ही लकड़ी का फर्नीचर बनवाना चाहिए।
  • पंचक के दौरान किसी भी काम में बांस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • घर की छत पंचक के दौरान नहीं बनवानी चाहिए। अगर पहले से लेंटर पड़ रहा है तो इस काम को कर सकते हैं। अन्यथा पंचक के बाद ही करें। क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश होता रहता है।
  • पंचक के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। पंचक के वक्त दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर बहुत जरूरी न हो, तो दक्षिण दिशा की ओर पंचक के दौरान यात्रा न करें।