India News (इंडिया न्यूज़), Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होगा। इस मूलांक वाले लोग स्वतंत्र विचार वाले और असामान्य व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं और बोलते समय ये इस बात की परवाह नहीं करते कि सामने वाले पर इसनी बात का क्या असर होगा। ये बेबाकी से बोलने की आदत के कारण इन्हें लोगों की नाराजगी का सामना भी कभी-कभी करना पड़ता है। ये लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कैटरीना कैफ,कैलाश खैर और अभिनेता विक्की कौशल का मूलांक भी 7 है।
मूलांक 7 वाले लोगों बुद्धिमान, निडर होते हैं
मूलांक 7 वाले लोगों की कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग बुद्धिमान, निडर और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। समाज में इनका सम्मान होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कई बार ये जरूरत से ज्यादा तनाव भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से ये चिड़चिड़े भी हो जाते हैं। इन लोगों में धैर्य की कमी होती है।
शनिदेव की पत्नी ने ही उन्हें क्यों दिया था श्राप? वजह जान दंग रह जाएंगे आप!
मूलांक 7 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है
मूलांक 7 वाले लोगों को कुछ न कुछ करते रहना पसंद करते हैं। ये लोग कभी भी खाली नहीं बैठना चाहते हैं। 7 मूलांक वाले लोगों में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता की कमी होती है, जिसके कारण इन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 7 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये अपनी मौलिकता के बल पर धन कमाते हैं। ये लोग बेवजह धन खर्च करना पसंद नहीं करते। इनका अधिकांश धन दान आदि पर खर्च होता है। आमतौर पर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
सरकारी अधिकारी होते है इस मूलांक के लोग
इनकी मित्रता बुद्धिजीवियों से होती है। ये अपनी बुद्धि और चतुराई से धन कमाते हैं। इन्हें जीवन के सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। ये लोग कवि, लेखक और दार्शनिक के रूप में अधिक सफल होते हैं। इसके अलावा ये डॉक्टर, शिक्षक, सरकारी अधिकारी, ज्योतिषी आदि के रूप में भी काम करते हैं। मूलांक 5 और 6 वाले लोगों से इनकी अच्छी बनती है। ये दूसरों के मन की बात जल्दी समझ लेते हैं।
कितने दिनों तक पहनना चाहिए कलावा? धारण करने का भी होता हैं एक सही समय!
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।