India News(इंडिया न्यूज), Zodiac Sign:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों की कुछ न कुछ विशेषताएं बताई जाती है। इसके अनुसार राशि का प्रभाव व्यक्ति की व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। कुछ ऐसी राशियों के बारे में ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन राशियों के लोग दिल से बहुत मासूम और सच्चे होते हैं। इनका मन भी बहुत साफ होता है साथ ही ये लोग दूसरों के लिए कभी गलत भावना नहीं रखते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
सिंह राशि (Leo)
इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। यह लोग सभी बातों को स्पष्ट और बहुत साफ तरीके से रखना पसंद करते हैं। इनमें दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता भी होती है। ये लोग बहुत रचनात्मक स्वभाव के होते हैं। पुरानी बातों को यह आसानी से भूल जाते हैं। सिंह राशि वालों को कोई चोट पहुंचाए तो ये लोग काफी आक्रामक हो जाते हैं। लेकिन इनमें माफ करने का भी गुण रहता है। इनका दिल साफ और बड़ा होता है.
कर्क राशि (Cancer)
इसका स्वामी चंद्रमा होता है। इस राशि के लोग भावुक और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। यह अपने आस-पास के लोगों का भी बहुत ध्यान रखते हैं। ये दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं और लोगों से मजबूत लगाव रखते है। यह दूसरों की गलतियों को माफ कर देते हैं साथ ही यह दूसरों के लिए अपने मन में कोई बैर नहीं रखते हैं
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों पर शनि का प्रभाव ज्यादा होता है। यह लोग न्यायप्रिय होते हैं। यह लोग संतुलित होकर किसी की बात सुनते हैं। जिसके बाद ये निष्पक्ष निर्णय लेते हैं। यह रिश्ते में तनाव और नकारात्मकता को पसंद नहीं करते और जल्दी से माफी स्वीकार भी कर लेते हैं। यह लोग दिल के साफ होते हैं।
रहने वाला है शनि का प्रभाव, जानें क्या कहते हैं 22 जून को जन्मे लोगों के सितारे