होम / Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी में करें ये आरती, बिगड़े काम बनेंगे, होगी धन की वर्षा

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी में करें ये आरती, बिगड़े काम बनेंगे, होगी धन की वर्षा

Reepu kumari • LAST UPDATED : September 21, 2023, 8:14 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Ganesh Chaturthi 2023 Aarti: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। श्रद्धालू ढोल-नगाड़ों के साथ 19 सितंबर 2023 को बप्पा को अपने घर में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता बप्पा ने अपने आगमन से चारों तरफ हंसी और खुशी की खुशबु बीखेर दी है। ऐसी मान्यता है कि हर शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी उपासना से बिगड़े हुए हर काम भी बन जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि गणपति जी की स्थापना अपने घर में करने के बाद  उनके विसर्जन तक विधि विधान से पूजा करें। रोजाना सुबह-शाम गणेश जी की ये आरती अगर आप करते हैं तो आपके सभी बिगड़े काम सफल हो जाएंगा।

गणेश जी की आरती

  • जय गणेश, जय गणेश

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश……

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश…..

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश…..

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश…..

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।

भक्तों के दुखों को दूर करो देवा ॥

जय गणेश जय गणेश….

  •  गणपति की सेवा मंगल मेवा

गणपति की सेवा मंगल मेवा,सेवा से सब विघ्न टरे।

तीन लोक के सकल देवता,द्वार खड़े नित अर्ज करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

रिद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजें,अरु आनन्द सों चमर करैं।

धूप-दीप अरू लिए आरतीभक्त खड़े जयकार करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

गुड़ के मोदक भोग लगत हैंमूषक वाहन चढ्या सरैं।

सौम्य रूप को देख गणपति केविघ्न भाग जा दूर परैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

भादो मास अरु शुक्ल चतुर्थीदिन दोपारा दूर परैं।

लियो जन्म गणपति प्रभु जीदुर्गा मन आनन्द भरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

अद्भुत बाजा बजा इन्द्र कादेव बंधु सब गान करैं।

श्री शंकर के आनन्द उपज्यानाम सुन्यो सब विघ्न टरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

आनि विधाता बैठे आसन,इन्द्र अप्सरा नृत्य करैं।

देख वेद ब्रह्मा जी जाकोविघ्न विनाशक नाम धरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

एकदन्त गजवदन विनायकत्रिनयन रूप अनूप धरैं।

पगथंभा सा उदर पुष्ट हैदेव चन्द्रमा हास्य करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

दे शराप श्री चन्द्रदेव कोकलाहीन तत्काल करैं।

चौदह लोक में फिरें गणपतितीन लोक में राज्य करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

उठि प्रभात जप करैंध्यान कोई ताके कारज सर्व सरैं

पूजा काल आरती गावैं।ताके शिर यश छत्र फिरैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…॥

गणपति की पूजा पहले करने सेकाम सभी निर्विघ्न सरैं।

सभी भक्त गणपति जी केहाथ जोड़कर स्तुति करैं॥

गणपति की सेवा मंगल मेवा…

  •  जय देव, जय देव

सुख करता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची

नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची

सर्वांगी सुन्दर उटी शेंदु राची

कंठी झलके माल मुकताफळांची

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति

दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति

जय देव जय देव….

रत्नखचित फरा तुझ गौरीकुमरा

चंदनाची उटी कुमकुम केशरा

हीरे जडित मुकुट शोभतो बरा

रुन्झुनती नूपुरे चरनी घागरिया

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति

दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति

जय देव जय देव….

लम्बोदर पीताम्बर फनिवर वंदना

सरल सोंड वक्रतुंडा त्रिनयना

दास रामाचा वाट पाहे सदना

संकटी पावावे निर्वाणी रक्षावे सुरवर वंदना

जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति

दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति

जय देव जय देव…

शेंदुर लाल चढायो अच्छा गजमुख को

दोन्दिल लाल बिराजे सूत गौरिहर को

हाथ लिए गुड लड्डू साई सुरवर को

महिमा कहे ना जाय लागत हूँ पद को

जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता

धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता

जय देव जय देव…

अष्ट सिधि दासी संकट को बैरी

विघन विनाशन मंगल मूरत अधिकारी

कोटि सूरज प्रकाश ऐसे छबी तेरी

गंडस्थल मद्मस्तक झूल शशि बहरी

जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता

धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता

जय देव जय देव…

भावभगत से कोई शरणागत आवे

संतति संपत्ति सबही भरपूर पावे

ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे

गोसावीनंदन निशिदिन गुण गावे

जय जय जी गणराज विद्यासुखदाता

धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मत रमता

जय देव जय देव…

यह भी पढ़ें:-

Disclaimer: ऊपर मुहैया कराई गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि India News (इंडिया न्यूज), किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का पालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से बात कर जानकारी ले लें। 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana: गुरुग्राम में महिला ने भाई की मदद से लिव-इन पार्टनर की हत्या, सिर और गर्दन पर तवे से किया हमला- Indianews
Donald Trump की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, पूर्व फिक्सर माइकल कोहेन ने हश मनी ट्रायल मामल में दी गवाही-Indianews
Madhya Pradesh: इंदौर के लड़के ने ऑनलाइन किया ऑस्ट्रेलियाई लड़की का यौन शोषण, CBI ने मामला किया दर्ज- Indianews
Sri Lanka Temple:  श्रीलंका के मंदिर मे भारत के इस नदी के जल से होता है अभिषेक, जानें वजह-Indianews
Ohio Sex Worker: HIV पॉजिटिव सेक्स वर्कर के थे 200 क्लाइंट को बनाया मोहरा, पुलिस ने दी ये चेतावनी-Indianews
Lok Sabha Election: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 1984 के बाद से सबसे अधिक हुआ मतदान, जानें मुख्य कारण- Indianews
Ukraine: यूएन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर जारी किया बयान, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT