India News (इंडिया न्यूज),Nest of Pgeons: कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है और ये अक्सर हमारे घरों, छतों या खिड़कियों पर घोंसला बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कबूतरों का आना वास्तु और मान्यताओं के अनुसार शुभ होता है या अशुभ? आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ अहम बातें बताएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कबूतरों का आना सुख, शांति और समृद्धि का संकेत हो सकता है। हालांकि अगर घर के किसी कोने में कबूतर घोंसला बनाने लगें तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब हो सकता है कि आपके घर में क्लेश आने वाला है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में कबूतरों को घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए।

कबूतर का घोंसला बनाना

घर में कबूतर का घोंसला बनाना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। अगर घर की बालकनी या छत पर कबूतर घोंसला बनाता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। ऐसी स्थिति में इसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने पर परेशानी बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इन मुलांक वालों को वैलेंटाइन डे से मिल सकता है मनचाहा प्यार, पार्टनर के साथ अच्छे होंगे प्रेम संबन्ध!

घर में कबूतर का अंडा देना: दुर्भाग्य का संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का अंडा देना भी अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर में कबूतर ने अंडा दिया है तो इसे दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है। ऐसा होने से व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से घिरा रहता है और जीवन में दुख बढ़ सकता है।

छत पर अनाज डालने से बचें

आचार्य जी ने यह भी बताया कि अक्सर लोग घर की छत पर कबूतरों को अनाज खिलाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कबूतरों को हमेशा घर के आंगन में ही अनाज खिलाना चाहिए, जिससे राहु ग्रह के दोषों से मुक्ति मिलती है। इन मान्यताओं के अनुसार घर में कबूतरों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

रावण की बेटी थीं माता सीता…लक्ष्मण से छोटे थे भगवान राम, जानें कौन सी Ramayan में ये अलग ही कहानियां?