India News (इंडिया न्यूज़), Premanand Maharaj thoughts for success: सुबह का समय सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है। इसीलिए हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। सुबह जल्दी उठकर अपना क्रिया-क्रम करना चाहिए और भगवान का ध्यान करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए योग और प्राणायाम करना चाहिए। लेकिन सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए। यह सवाल आपके मन में कई बार आया होगा। एक व्यक्ति ने यह सवाल आचार्य प्रेमानंद जी महाराज से पूछा। प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कि व्यक्ति को सुबह उठने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए।
प्रेमानंद जी महाराज के विचार
हर वयक्ति को सुबह उठते ही गुरुदेव को प्रणाम कर यह निश्चय करना चाहिए कि वह आज का पूरा दिन प्रभु की भक्ति में व्यतीत करेगा। उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि वह भविष्य में ऐसा करेगा या नहीं। उसे तो बस यह सोचना चाहिए कि उसे अभी अपना सारा समय प्रभु की भक्ति में लगाना चाहिए। इसके अलावा वह अतीत में की गई गलतियों को कभी नहीं दोहराएगा। इस संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने में ही लाभ है। मन पर किसी भी तरह का बोझ न डालें। ऐसा करने से भी व्यक्ति को नुकसान होता है। मनुष्य अभी तक अपनी क्षमता को उस तरह से समझ नहीं पाया है और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने का आदी नहीं है।
सुबह उठकर भगवान को करें याद
ऐसे में आपको छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है। आपको हर दिन के बारे में सोचते हुए आगे बढ़ना होगा। हर दिन सुबह उठकर भगवान को याद करें और उनसे सच्चे दिल से कहें कि मैंने अपने जीवन में अब तक जो भी गलतियां की हैं, आज मैं उन्हें नहीं दोहराऊंगा। हम पूरा समय भगवान की चिंता और अपने कार्यों को पूरा करने में बिताएंगे। इसके बाद रात को सोने से पहले याद करें कि आपने भगवान से जो भी वादा किया था, उसे आप कितना पूरा कर पाए। और इस आकलन के बाद अगली सुबह फिर से प्रार्थना करें। आपको परिणाम मिलेगा। एक समय ऐसा आएगा जब आपको लगेगा कि आपका मन त्रुटियों से मुक्त हो गया है। अब मन में कोई कमी नहीं है।
महिलाओं से बेराग, नमक का त्याग फिर 41 दिन की कड़ी तपस्या’…कौन है ये पानीपत के अद्भुद हनुमान?