India News (इंडिया न्यूज़),Protect Home from Evil Eye: कई लोगों की बुरी नजर और टोटके में गहरी आस्था होती है। उन्हें लगता है कि किसी ने उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैला दी है, जिससे अशांति, बीमारी या आर्थिक तंगी आ रही है। इस विषय पर प्रेमानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि कोई बाहरी व्यक्ति हमारे जीवन में नकारात्मकता नहीं ला सकता, बल्कि यह सब हमारे मन की उपज है। हम अपने विचारों से इसे जन्म देते हैं। हालांकि, अगर किसी को लगता है कि उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर का प्रभाव बढ़ गया है, तो वे महाराज जी द्वारा बताए गए इस उपाय को अपना सकते हैं।

भागवत पाठ और राधा नाम कीर्तन

प्रेमानंद जी महाराज ने बुरी नजर और नकारात्मकता से बचने के लिए भागवत पाठ और राधा नाम कीर्तन करने का सुझाव दिया है। आइए जानते हैं, इसे कैसे और कब करना चाहिए।

घर में रोजाना भागवत पाठ करें

महाराज जी के अनुसार, अपने घर में रोजाना कम से कम एक घंटा श्रीमद्भागवत का पाठ करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। यह उपाय बुरी नजर और टोटके के प्रभाव को खत्म करने में मदद करता है।

आधे घंटे तक राधा नाम कीर्तन करें

महाराज जी ने बताया कि रोजाना आधे घंटे तक राधा नाम कीर्तन करना चाहिए। इससे न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह घर को बुरी नजर और अशुभ प्रभावों से भी मुक्त करता है। जब घर में भक्ति भाव से कीर्तन किया जाता है, तो वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाता है।

आरती करें और दीपक जलाएं

भागवत पाठ और राधा नाम कीर्तन के बाद घर में भगवान की आरती करें और दीपक जलाएं। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां अपने आप दूर हो जाती हैं।

राहु-केतु का महातांडव! कुंभ और सिंह राशि वालों पर मंडराएगा संकट, करियर से लेकर सेहत सब कुछ होगा बर्बाद?

कब तक करना चाहिए यह उपाय?

महाराज जी के अनुसार, इस उपाय को लगातार दो महीने तक अपनाना चाहिए। इसके परिणामस्वरूप घर में सुख-शांति बनी रहेगी और बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

महाराज जी का संदेश

प्रवचन के अंत में महाराज जी ने कहा कि इस उपाय को अपनाने के बाद भक्तों को उन्हें बताना चाहिए कि उनके जीवन में क्या-क्या समस्याएं रह गई हैं। अगर आप भी अपने घर से नकारात्मकता दूर करना चाहते हैं और सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर अपनाएं। इससे न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से लाभ होगा, बल्कि मानसिक और पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी।

इस मूलांक वालों चमकेगी किस्मत! आज मिलेगी टॉप कंपनी से जॉब का ऑफर, जानें अपना अंक ज्योतिष भविष्य