India News (इंडिया न्यूज), Puja Me Nariyal: सनातन धर्म में पूजा-पाठ के अलावा शुभ और मांगलिक कार्यों में नारियल का इस्तेमाल हमेशा से ही खास और जरूरी माना गया है। इतना ही नहीं नारियल को सभी फलों में श्रेष्ठ माना जाता है, इसलिए इसे श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल को पूजा में भी चढ़ाया जाता है और इसे फोड़कर प्रसाद के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन कई बार नारियल को तोड़ने के बाद पता चलता है कि वह खराब है। जिसकी वजह से लोगों का मन परेशान हो जाता हैं। वहीं लोगो इसके बाद इसको शुभ-अशुभ से जोड़ने लगती है। ऐसे में जानते है कि अगर पूजा का नारियल खराब निकल जाए तो क्या संकेत होता है।

  • नारियल का पूजा में क्या होता है महत्व
  • खराब नारियल का क्या है मतलब

नारियल खराब होने का क्या होता है मतलब

अगर पूजा में नारियल फोड़ते समय खराब निकल जाए तो घबराएं नहीं। यह किसी अपशकुन का संकेत नहीं है। बल्कि माना जाता है कि भगवान ने प्रसाद स्वीकार कर लिया है। इसलिए नारियल सूख गया है या खराब निकल गया है। यह भी माना जाता है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है और वे आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। प्रसाद सभी को बांटें। Puja Me Nariyal

भगवान शिव की तरह ही त्रिनेत्र धारी है वाराणसी के गणेश जी, दर्शन मात्र से रोगों से मिलता है छोड़कर

अच्छे नारियल का क्या होता है मतलब Puja Me Nariyal

यदि भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया नारियल फोड़ने के बाद साफ और अच्छा है, तो इस प्रसाद को सभी को बांटें। भगवान का प्रसाद जितने अधिक लोगों को बांटा जाएगा, उतना ही अधिक पुण्य मिलेगा।

लेकिन ध्यान रखें कि प्रसाद को न तो गंदे हाथों से छूएं और न ही गंदे हाथों से ग्रहण करें। इससे देवी-देवता नाराज होते हैं। अगर प्रसाद पूरी तरह खत्म न हुआ हो तो उसे साफ बर्तन में साफ जगह पर सम्मानपूर्वक रख दें। प्रसाद को कभी भी गंदे बर्तन में गंदे स्थान पर न रखें। अगर गलती से प्रसाद जमीन पर गिर जाए तो उसे पक्षियों को खिला दें।

नारियल में मां लक्ष्मी का वास Puja Me Nariyal

हिंदू शास्त्रों में नारियल को श्रीफल कहा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। धन की देवी लक्ष्मी या श्री की पूजा में नारियल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इसके साथ ही नारियल में त्रिदेव यानी भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी वास माना जाता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

India News PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक रूस यात्रा, भारत-रूस के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर -IndiaNews