India News (इंडिया न्यूज़), Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के संबंध का एक बेहद ही पवित्र पर्व है, लेकिन इस बार भी लोगों में इसकी डेट को लेकर कन्फ्यूजन है। इस साल में अधिकमास होने के चलते सभी त्योहार कहीं ना कहीं लेट हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि ये खास त्योहार किस दिन रहने वाला है और बहन अपने भाई की कलाई पर किस शुभ महुर्त में राखी बांध सकते हैं।
भगवान भोले नाथ के पवित्र श्रावण मास में हिंदू धर्मों के कई त्योहार मनाएं जाते हैं। जिसमें एक रक्षा बंधन भी है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन रहेगी।
श्रावण मास पूर्णिमा की तिथि
बता दें कि इस बार श्रावण मास पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त दिन बुधवार की शाम को शुरु होगी। वहीं ये तिथि अगले दिन यानि 31 अगस्त दिन गुरुवार तक रहेगी। इसी के चलते इस बार भी पहले की तरह रक्षाबंधान का पर्व दो दिन मानाया जा सकता है।
राखी बांधने का शुभ समय क्या है?
वैदिक पंचाग के अनुसार, इस साल 30 अगस्त, बुधवार के पूरे दिन भद्रा काल रहेगा। इस लिए अगर आप 30 अगस्त के दिन राखी बांधना चाहते हैं, तो रात 9:03 मिनट को राखी बांधना शुभ रहेगा। इसके अलावा 31 अगस्त को सुबह 07:07 मिनट तक शुभ समय हैं। इससे पहले आप राखी बांध सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन का जीवन परिचय जान आप रह जाएंगे हैरान