होम / Raksha Bandhan 2024: इस साल कब मनाया जा रहा रक्षा बंधन? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त-Indianews

Raksha Bandhan 2024: इस साल कब मनाया जा रहा रक्षा बंधन? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 12, 2024, 3:03 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Raksha Bandhan 2024: सनातन धर्म में रक्षा बंधन हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस साल रक्षा बंधन 19 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग समेत कई अद्भुत संयोगों में मनाया जाएगा। इस दिन बहनें राखी बांधने के शुभ मुहूर्त में अपने भाई को तिलक और अक्षत लगाकर, मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उसे उपहार देते हैं। आइए जानते हैं रक्षा बंधन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल का समय।

Russia sanctions: G-7 समिट में रूस पर लगाएगा नए प्रतिबंध, अमेरिका ने किया एलान -IndiaNews

कब मनाया जा रहा रक्षा बंधन?

भारतीय पंचांग के अनुसार इस साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि सुबह 03:44 बजे शुरू होगी और देर रात 11:55 बजे समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार इस साल रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

भद्रा का साया रहेगा: इस साल रक्षाबंधन भद्रा काल में शुरू होगा। भद्राकाल सुबह 05:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 01:32 बजे खत्म होगा।

रक्षाबंधन पर बनेंगे अद्भुत संयोग: रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बनेंगे।

सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग: इस दिन सुबह 05:53 बजे से 08:10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बनेगा।

राखी बांधने का श्रेष्ठ समय: रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 01:32 बजे से शाम 04:20 बजे तक है। इसके अलावा शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है।

Uma Bharti: पाकिस्तान-दुबई से आए उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को फोन, जानिए कॉल करने वालों ने क्या कहा? -IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.