होम / Ram Mandir-Holi : प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला संग होली मनाने अयोध्या उमड़ रहे श्रद्धालु

Ram Mandir-Holi : प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला संग होली मनाने अयोध्या उमड़ रहे श्रद्धालु

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : March 23, 2024, 2:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Ram Mandir-Holi, अजय त्रिवेदी, लखनऊ : रामनवमी से पहले ही अयोध्या में रामललला की पहली होली देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार अयोध्या में बने रामलला मंदिर में होली खेलने के लिए खास तौर पर लखनऊ के नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) ने कचनार के फूलों से गुलाल तैयार किया है। इस बार रामलला के साथ अयोध्या के करीब 11000 मंदिरों में सोमवार को होली खेली जाएगी।

राम मंदिर के अर्चकों के मुताबिक भव्य मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के बाद पड़ने वाली इस पहली होली को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। होली के चीर दिन पहले से ही अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ गयी है। इस बार रामलला मंदिर में होली मनाने के लिए पर्यटकों की उमड़ रही भीड़ के चलते त्योहार में भी अयोध्या के सारे होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाएं फुल हो गयी हैं।

करोड़ो रामभक्तो ने किए दर्शन

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को दो माह पूरे हो रहे हैं। इसके साथ ही यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। 22 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 1 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। प्रतिदिन मंदिर में एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।

भारी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे अयोध्या

पर्यटन विभाग के आंकड़ों को देखा जाय तो 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से श्रीराम की नगरी में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल थे। वहीं 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। ऐसे ही वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया।

इसके बाद 2020 व 2021 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। 2023 में वर्ष भर में कुल 5,75,15,423 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इनमें 5,75,07,005 भारतीय श्रद्धालु व 8418 विदेशी श्रद्धालु शामिल रहे। वर्ष 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.