India News (इंडिया न्यूज़), Ram Navami 2024 Date, Time and Puja Vidhi: सनातन धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों में निहित है कि चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम जन्म हुआ था। इसी वजह से हर साल इस दिन को राम नवमी के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है और इसके बाद नौवें दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। तो यहां जानिए राम नवमी की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानकारी।

राम नवमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

April 2024: वाहन-प्रॉपर्टी से लेकर विवाह मुहूर्त तक, जानें अप्रैल में आने वाले शुभ मुहूर्त की लिस्ट – India News

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगा और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा।

राम नवमी पूजा विधि

Vastu Tips: घर में पितरों की तस्वीर लगाना सही है या गलत? जाने इससे जुड़े ये जरूरी नियम – India News

  • इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत भगवान श्री राम के ध्यान से करें।
  • इसके बाद स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • इसके बाद मंदिर की सफाई करें और शुभ मुहूर्त में श्री राम का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।
  • इसके बाद भगवान को वस्त्र पहनाएं। अब दीपक जलाकर आरती करें और रामचरितमानस का पाठ अवश्य करें।
  • रामनवमी के दिन रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नमः’ का जाप करना फलदायी होता है।
  • अंत में भगवान श्री राम को फल और मिठाई समेत आदि चीजों भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।