होम / भारत में इस दिन से शुरु हो रहा है रमज़ान माह, इस तारीख से रखा जाएगा रोजा, जाने इससे जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

भारत में इस दिन से शुरु हो रहा है रमज़ान माह, इस तारीख से रखा जाएगा रोजा, जाने इससे जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 22, 2023, 10:06 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Ramadan 2023 Date in India) इस्लामिक कैलेंडर के नौवें माह रमजान का प्रारंभ होने वाला है। उसके साथ ही रोजा भी शुरु हो जाएगा। बता दें कि इस बार रमजान के प्रारंभ होने की तारीख को लेकर लोगों में काफी ज्यादा कन्फ्यूजन है क्योंकि चांद के दिखने पर ही रमजान शुरु होता है और अगले दिन रोजा रखा जाता है। इस बार भारत में रमजान किस तारीख से है और पहला रोजा कब है? इस बारे में जानिए झांसी के काजी मुफ्ती साबिर अंसारी कासमी से।

भारत में इस दिन से है रमजान और पहला रोजा

काजी कासमी के अनुसार बताया गया कि रमजान मा​ह की तारीख ए क़मरी 1, सन 1444 हिजरी शुक्रवार को है। अगर आज 22 मार्च को चांद दिखता है तो आज से रमजान माह शुरु होगा और कल 23 मार्च गुरुवार से पहला रोजा रखा जाएगा।

अगर आज चांद नहीं दिखता है तो कल 23 मार्च को चांद होगा। तो ऐसे में 24 मार्च शुक्रवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा और उस दिन पहला जुमा होगा। रमजान माह 24 मार्च से प्रारंभ होगा।

चांद के आधार पर होती है गणना

आपको बता दें कि जिस तरह से हिंदू कैलेंडर में सूर्योदय की तिथि से व्रत और त्योहार तय होते हैं, उसी तरह से इस्लामिक कैलेंडर में चांद के आधार पर त्योहार तय किए जाते हैं। कोई त्योहार मनाने से पूर्व इस बात को देखा जाता है कि चांद कब निकल रहा है। अगर चांद नहीं निकला तो उस माह की तारीख ए क़मरी पर त्योहार मनाया जाता है।

रमजान से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

  1. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां माह है। ये काफी पवित्र माह माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रमाजान माह में पैगंबर मोहम्मद साहब को खुदा से कुरान की आयतें मिली थीं। इस वजह से इस माह में रोजा रखकर अल्लाह का शुक्रिया किया जाता है।
  2. रोजा के समय में सूर्योदय से पहले उठकर सहरी खाई जाती है। फिर दिनभर भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं। शाम को खजूर खाकर रोजा खोलते हैं और फिर इफ्तार होती है।
  3. रोजा में शाम को सूर्यास्त के बाद नमाज पढ़ी जाती है, उसके बाद ही रोजा खोलते हैं।
  4. रमजान को बरकत का महीना कहा जाता है। इसमें की गई दुआ कबूल होती है।
  5. रमजान में ईमानदारी से कमाए गए पैसों से ही सहरी और इफ्तारी करते हैं। जो बेईमानी के पैसों से सहरी और इफ्तारी करते हैं, उनको अल्लाह माफ नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.