होम / 04 May 2022 horoscope Today

04 May 2022 horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 4, 2022, 6:00 am IST

04 मई  2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, 04 May 2022 horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

04 May 2022 horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Mesh Rashifal 04 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि तृतीया 07:33 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 30:14 तक
करण गारा
वणिजा
07:33 तक
20:47 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग अतिगंदा 17:05 तक
सूर्योदय 05:43
सूर्यास्त 18:53
चंद्रमा वृषभ
राहुकाल 12:17 − 13:56
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI RASIFAL IN HINDI

Mesh Rashifal 04 May 2022 Aries horoscope Today

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार तथा मित्रों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। और आप अपनी उर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाएंगे। साथ में आपके व्यक्तित्व पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। वरना जानकारी के अभाव में कोई लक्ष्य आपके आंख से ओझल भी हो सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आए। किसी नजदीकी संबंधी से मामूली सी बात पर मनमुटाव होने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी। हो सकता है कि कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। नौकरी या बिजनेस दोनों जगह माहौल अनुकूल बनाने में आप कामयाब रहेंगे।
लव- आप व्यस्तता की वजह से परिवार जनों को उचित समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। हल्का और सुपाच्य आहार लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
Vrish Rashifal 04 May 2022 Taurus horoscope Today
वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ पुराने मतभेदों तथा समस्याओं का निराकरण होने की संभावना है। दूसरों के प्रभाव में आने की वजह अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। विद्यार्थियों के लिए नौकरी अथवा इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- थकान और तनाव की वजह से आप की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें। कोई खास वस्तु के खोने की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर चल रही कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या दूर हो जाएगी। कोई नया व्यापार या काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अत्यधिक मेहनत के बाद ही काम बनेंगे। धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। इससे आपसी नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा ना करें।
स्वास्थ्य- कफ, खासी की समस्या बढ़ेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
Mithun Rashifal 04 May 2022 Gemini horoscope Today
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- इस समय प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। खुले दिल से उसका स्वागत करें।परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिसका शुभ परिणाम भी सामने आएगा। युवाओं को कैरियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- माता-पिता का दायित्व है कि बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका आत्मबल बनाए रखें। हालांकि जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित राजकीय कार्यों में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिल सकती है। इसलिए हाथ में आए मौके जाने ना दें। कमीशन और टैक्स से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां अभी बनी रहेगी। धैर्य रखना ही इसका हल है।
लव- व्यवसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें। एसिडिटी अथवा मुंह में छाले जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
Kark Rashifal 04 May 2022 Cancer horoscope Today
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की और मार्गदर्शन से आपकी समस्याओं का समाधान निकलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानी से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास की स्थिति आपको नुकसान भी दे सकती हैं। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप विपरीत परिस्थितियों को काबू में भी कर लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। कुछ लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल भी कर सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को ज्यादा महत्व दे। अपने अधिनस्थ स्टाफ भी कड़ी नजर रखें।
लव- घर के वातावरण को सुखमय बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से बेचौनी और घबराहट की स्थिति रहेगी। लू और पसीने से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
Singh Rashifal 04 May 2022 Leo horoscope Today
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। उचित ऊर्जा और सकारात्मकता बनाए रखें।
नेगेटिव- अवांछित लोगों से दूरी बनाए रखें। वरना इनकी वजह से आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। रुपए पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा कि सारे निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- शेयर्स अथवा स्टॉक मार्केट में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। अगर संभव हो तो कुछ समय के लिए ही यह गतिविधियां स्थगित ही करें। बिजनेस में आपने नवीन कार्यों को लेकर जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था सुखद बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
Kanya Rashifal 04 May 2022 Virgo horoscope Today
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले खराब अनुभवों से सीख लेकर अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। इससे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। जिससे आप आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय वाले तथा अपनी बनाई हुई नीतियों पर ही कार्य करें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं। परंतु इन सब बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल है। परंतु किसी का हस्तक्षेप आपकी कार्य व्यवस्था को खराब भी कर सकता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। सरकारी आर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की कोताही अथवा लापरवाही ना बरतें। इंक्वायरी होने की आशंका है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से घबराहट बेचैनी की स्थिति रहेगी। फलों तथा तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
Tula Rashifal 04 May 2022 Libra horoscope Today
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। यह खर्च कुछ बेहतरीन और भविष्य संबंधी शुभ योजनाओं के लिए ही होंगे। परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। कभी-कभी शक और संशय स्थिति संबंध में खटास भी ला सकती है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करने से परहेज रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के संपर्क में रहें। उचित आर्डर मिलने की संभावना है।खर्चों के साथ-साथ आय की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। इसलिए चिंता नहीं रहेगी। परंतु पब्लिक डीलिंग करते समय अपनी छवि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
लव- घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि युवा लोग किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
Vrishchik Rashifal 04 May 2022 Scorpio horoscope Today
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज पैसा आने के साथ ही खर्चा भी होगा। पारिवारिक सुख साधनों पर खर्चा होने से चिंता नहीं रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने पर आवेश में आने के बजाय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास भी रहेगा। अपने मन स्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है। प्राणायाम योगा करना उत्तम है।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों की वजह से कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कोई डील क्रियान्वित हो सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें तथा अपना चेकअप करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
Dhanu Rashifal 04 May 2022 Sagittarius horoscope Today
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय अपने परिवार और संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आप उमंग और जोश महसूस करेंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से निवेश संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन अपने ऊपर बनाए रखें।
नेगेटिव- व्यवहार में लचीलापन लाए। जिद और आवेश से काम उलझ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद विवाद की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। बेहतर होगा कि इन कार्यों में ध्यान ना दें।
व्यवसाय- विस्तार संबंधी योजना पर अमल करने का अनुकूल समय है। अपने महत्वपूर्ण फैसले तुरंत ही ले। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
Makar Rashifal 04 May 2022 Capricorn horoscope Today
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी विशेष कार्य को करने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करें। उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को विचार करके ही उन्हें क्रियान्वित करें। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपकी विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
नेगेटिव- आपका कोई निकट संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आपके ऊपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। बैठे-बिठाए कोई मुसीबत भी गले पड़ सकती हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कुछ तब्दीलियां करने की जरूरत है। भावनाओं की बजाए प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें। आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से आज भी घर से काम करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
Kumbh Rashifal 04 May 2022 Aquarius horoscope Today
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय बहुत ही अनुकूल है। आपकी सकारात्मक और संकलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों की आवभगत में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें, अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। पैसे संबंधी लेनदेन करते समय वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में इस समय मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी दिलचस्पी लेना उचित है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमियां रहेंगी। प्रेम संबंध के प्रति भी संवेदनशीलता रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ हरारत रह सकती है। भरपूर आराम लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
Meen Rashifal 04 May 2022 Pisces horoscope Today
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। काम की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- रिश्तों को कायम रखने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत है। इसलिए छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज कर दे। इस समय आपको कुछ आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं। परंतु तनाव लेने की बजाय समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में सभी गतिविधियों पर उचित नजर रखना जरूरी है। कर्मचारियों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पेमेंट वगैरह कलेक्ट करने का अनुकूल समय है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक होने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- परिवार में किसी व्यक्ति की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी यादगार प्रोग्राम बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से कुछ ना कुछ आयुर्वेदिक अथवा देसी चीजों का सेवन करते रहें। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

04 May 2022 horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ganga Saptami: क्या है गंगा सप्तमी के शुभ योग? इस उपाय से मिलेगी मंगल दोष से मुक्ति – Indianews
PoK Violence: PoK में हिंसक प्रदर्शनों से टेंशन में पाकिस्तान सरकार, पीएम शरीफ ने किया आर्थिक पैकेज का ऐलान -India News
Hajj Yatra 2024: हज यात्रा से पहले तैयार की हजारों किलोमीटर लंबी सड़क, सऊदी अरब का बड़ा कारनामा -India News
Deer Hunting Case: सलमान खान को बिश्ननोई समाज कर सकता है माफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखी ये शर्त -India News
गिरफ्तार आरोपी ने बिश्नोई गैंग के 5 लोगों के बताए नाम, Salman Khan के घर पर फायरिंग में थे शामिल- Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी आज करेंगे वाराणसी से नामांकन दाखिल, कई राज्यों के सीएम समेत पहुंचेंगे ये VVIP -India News
Lok Sabha Election: खास पार्टी को वोट देने के लिए कर रहे थे प्रभावित, 2 मतदान अधिकारियों को गिरफ्तारी के आदेश- Indianews
ADVERTISEMENT