होम / 05 May 2022 horoscope Today

05 May 2022 horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 5, 2022, 6:00 am IST

आज का पंचांग, जानिए कब से कब तक रहेगा भद्रा काल, 05 May 2022 horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

05 May 2022 horoscope Today : ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है। पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं। आज 5 मई 2022 गुरुवार का दिन है। वैशाख की शुक्ल पक्ष चतुर्थी 10:00 AM तक उसके बाद पञ्चमी है। सूर्य मेष राशि पर योग-अतिगण्ड, करण-तैतिल और गर वैशाख मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है।

Mesh Rashifal 05 May 2022 Aries horoscope Today

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत- 2079

आज की तिथि

तिथि-चतुर्थी 10:00 AM तक उसके बाद पञ्चमी
आज का नक्षत्र-मगशिरा 06:17 AM तक उसके बाद आर्द्रा

आज का करण- बव और बालव

आज का पक्ष-   शुक्ल पक्ष
आज का योग-  धृति
आज का वार-   गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

सूर्योदय-5:55 AM
सूर्यास्त-6:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

चन्द्रोदय-     8:54 AM
चन्द्रास्त-     11:03 PM
सूर्य – सूर्य मेष राशि में है।

आज चन्द्रमा की राशि

चन्द्रमा-चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।
दिन-गुरुवार
माह- वैशाख
व्रत- नहीं

AAJ KI RASHIFAL IN HINDI

Mesh Rashifal 05 May 2022 Aries horoscope Today

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी पारिवारिक व्यवस्था संबंधित निर्णय भावनाओं में बहकर ना लें। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक मामलों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। इस समय आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आएगी, परंतु तनाव ना ले। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों मैं इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी हुई है। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बेहतर होगा कि अपने कार्यप्रणाली पर फिर से सोच-विचार करें। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
Vrish Rashifal 05 May 2022 Taurus horoscope Today
वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सुकून भरा दिन रहेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की वजह संभावना है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- इस समय बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय देना उचित नहीं है। क्योंकि अभी लाभ की कोई संभावना नहीं है। लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियां अभी सामान्य ही रहेंगी। तनाव न लें और अपने काम योजना बनाकर करते जाएं। जल्दी ही हालात अच्छे हो जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की उचित संभावना है।
लव- घर में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। खांसी जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
Mithun Rashifal 05 May 2022 Gemini horoscope Today
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप पूरी उर्जा और मेहनत से अपनी गतिविधियों को अंजाम देंगे और इससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह की यात्रा या आवाजाही को स्थगित रखें और ज्यादा मेल मिलाप से भी परहेज करें। रिश्तेदारी से संबंधित कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा और आवेश हावी ना होने दें। जोखिम पूर्ण कार्यों से भी दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक संबंधी रिलेशन को और अधिक मजबूत करें, साथ ही अपने काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का मन मुताबिक काम संपन्न हो सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून और स्थिरता बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि बहुत जरूरी है। अपने अंदर उर्जा और आत्मबल की कमी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
Kark Rashifal 05 May 2022 Cancer horoscope Today
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी। आत्म चिंतन और मनन करने से समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार ना उठने दे इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित काम बेहतरीन तरीके से संपन्न हो जाएंगे। दूरदराज के क्षेत्रों से भी उचित संपर्क स्थापित होंगे। परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, आपके साथ चिटिंग हो सकती हैं।
लव- विवाहित जीवन में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गर्मी और पॉल्यूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
Singh Rashifal 05 May 2022 Leo horoscope Today
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- धार्मिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।
नेगेटिव- कुछ समय सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी व्यस्तता रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई समस्या आ रही है तो अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन जरूर लें। इस समय आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। और ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। ऑफिशियल यात्रा को आज स्थगित कर दें।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपका सहयोग संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
Kanya Rashifal 05 May 2022 Virgo horoscope Today
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और समाधान भी निकलेंगे। कुछ समय से आप जिस काम की कोशिश कर रहे थे। उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं।
नेगेटिव- परंतु वार्तालाप करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि लापरवाही में आपकी कोई सीक्रेट बात उजागर ना हो जाए। थोड़ी सी लापरवाही आप को नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी अहम और गुस्से को सकारात्मक रूप में उपयोग करें।
व्यवसाय- अभी व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी बदलाव की कोशिश न करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय उचित है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंध में मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है।डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
Tula Rashifal 05 May 2022 Libra horoscope Today
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले समय से जिस काम को लेकर आप के कोशिश कर रहे थे। उसमें मेहनत से उपलब्धियां हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, जिसकी वजह से विचलित और निराशा जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें। रूपए-पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। साथ ही फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में विरोधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखनी जरूरी है। किसी तरह के तनाव या नुकसान की स्थिति भी बन रही है। व्यवसाय संबंधी कोई भी नई जानकारी मिलने पर उसे अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करना लाभप्रद रहेगा।
लव- विपरीत परिस्थितियों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
Vrishchik Rashifal 05 May 2022 Scorpio horoscope Today
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ समय किसी धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- संबंधों को सहज बनाए रखने के लिए जरूरी है कि पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। और अपने व्यवसायिक स्थल पर उनका हस्तक्षेप भी ना होने दें। अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव- पारिवारिक लोगों में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद होने से दूरियां आ सकती है।
स्वास्थ्य- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
Dhanu Rashifal 05 May 2022 Sagittarius horoscope Today 
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। जिससे पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच आपको घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगी।
नेगेटिव- परिस्थितियों को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित गतिविधि का सहारा ना लें। बल्कि उचित समय का धैर्य से इंतजार करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। वरना अकारण ही लोगों के बीच आप की छवि खराब हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में एक्स्ट्रा काम की वजह से थकान रहेगी परंतु इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए उपक्रमों और योजनाओं की भी जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन में चल रही अव्यवस्था में सुधार आएगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी जुकाम रह सकती हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
Makar Rashifal 05 May 2022 Capricorn horoscope Today
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ था, आज उसके हल होने की उचित संभावना है। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें।
नेगेटिव- फिजूलखर्ची पर काबू रखें साथ ही अपनी भावना और उदारता जैसी कमजोरियों पर भी विजय पाना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आप का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही फिजूलखर्ची में भी कटौती करें।
व्यवसाय- कामकाज को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। लापरवाही की वजह से कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। रूपए-पैसे संबंधी नुकसान भी संभव है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
Kumbh Rashifal 05 May 2022 Aquarius horoscope Today
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही फोन अथवा मीडिया के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई या करियर संबंधित समस्याओं के समाधान से सुकून और राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय और पैसा खर्च होने की स्थिति बन रही है। आर्थिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर किसी बड़े अधिकारी अथवा राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। तो बेहतर नतीजे भी सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर ले।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ तालमेल का अभाव रहने से घर की सुख शांति पर असर पड़ सकता है। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
Meen Rashifal 05 May 2022 Pisces horoscope Today
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सही समय पर सही फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। तथा सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करना आपको खुशी देगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं। कई बार जल्दबाजी तथा अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उचित जानकारी हासिल करें और साथ ही अधिक मेहनत व परिश्रम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परंतु युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पढ़कर अपने करियर के साथ किसी तरह का भी समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने में आप खुद जिम्मेदार रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

05 May 2022 horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Delhi Storm: दिल्ली में भारी धूल भरी आंधी, यातायात प्रभावित, फ्लाइटें की जाएंगी डायवर्ट- Indianews
International Space Station: चेन्नई से देख सकते हैं अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, जानें पूरा डिटेल -India News
Prajwal Revanna sex scandal: प्रज्वल रेवन्ना की पेन ड्राइव फैलाने वाले भाजपा नेता यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार- Indianews
Kartikeya Sharma Exclusive: 400 पार आंकड़ा नहीं जनता की आस्था, लोकसभा चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का खास इंटरव्यू-Indianews
Jyeshtha Month 2024: कब से शुरू हो रहा ज्येष्ठ का महीना? जानिए इसका धार्मिक महत्व-Indianews
Rapido Free Ride: दिल्ली वोटर्स के लिए खुशखबरी, वोट डालने के लिए मिलेंगी फ्री में Rapido-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल से बाहर आते हीं सीएम केजरीवाल ने समर्थकों को किया संबोधित, कहा- मैं वापस आ गया
ADVERTISEMENT