होम / 12 September 2023 Rashifal: आज का दिन लेकर आएगा आपके लिए कुछ खास, जानिए अपने राशिफल के बारे में

12 September 2023 Rashifal: आज का दिन लेकर आएगा आपके लिए कुछ खास, जानिए अपने राशिफल के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 12, 2023, 6:06 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), 12 September 2023 Rashifal: आज यानि 12 सितंबर का दिन अक्सर राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। वहीं कुछ लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है, आपको अपने मित्र व रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। कुछ राशियों को उनके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आएगी। जिसमे नए स्रोत भी बनेंगे। तो चलिए जानते क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम धंधे में आज गिरावट आ सकती है। कोई बड़ा फेर-बदल इस समय व्यापार-व्यवसाय में न वरना नुकसान की संभावना है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप किसी बात को लेकर अपमानित हो सकते हैं। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपकी सोचा हुआ काम पूरा होगा। आज आप किसी नए कार्य की नींव आप रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र व रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बेहतर होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपकी बड़ी पार्टनरशिप हो सकती है। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य आज से शुरु कर सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप कुछ परेशानियों में रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिससे मन अशांत हो सकता है और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज कहीं बाहर जाएं तो वाहन को संभलकर चलाएं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपका भाग-दौड़ वाला होगा। कार्य की अधिकता के कारण आप कहीं बाहर जा सकते हैं। ज्यादा काम की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें, वरना आपको धोखा मिल सकता है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस कर सकती है। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होगा। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन आज हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे व आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो जाएगा। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए बेहतर हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

धनु  राशिफल ( Sagittarius Horoscope)

आज आप कोई काम सोच विचार कर करें। आज बड़ा कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

मकर  राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपके कार्य में आज अड़चने आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं। आज उस कार्य में विलंब आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपके व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। जिससे व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते है। पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता हो सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकताल है। घर व परिवार में माहौल पक्ष में रहेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आप विशिष्ट पद से सम्मानित हो सकते हैं। जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा। पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। दू

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Shamita Shetty को है ये बीमारी, दर्द से मुक्ति के लिए कराई सर्जरी – Indianews
Anushka-Virat ने पैपराजी को भेजा गिफ्ट, इस कारण से नोट में कहां धन्यवाद – Indianews
Israel-Hamas War: नागरिकों की मौतों में वृद्धि बिल्कुल अस्वीकार्य..,भारत ने गाजा में मानवीय संकट पर जताई नाराजगी-Indianews
ऑफिस में करें सोच समझकर रिएक्ट, जानिए क्या कहते हैं 14 मई को जन्मे लोगों के सितारे
Weight loss: सत्तू पीने का सही समय क्या है, यदी आप इसे वेट लॉस में पीते है तो क्या है इसको बनाने का सही तरीका – Indianews
PM Modi Nomination: पीएम मोदी ने पुष्य नक्षत्र में वाराणसी से किया नामांकन दाखिल, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद-Indianews
Delhi Hospitals Bomb Threat: स्कूलों के बाद अब चार अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस-Indianews
ADVERTISEMENT