होम / 16 May 2022 horoscope Today

16 May 2022 horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 16, 2022, 6:00 am IST

16 मई 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, 16 May 2022 horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

16 May 2022 horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Mesh Rashifal 16 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि पूर्णिमा 09:42 तक
नक्षत्र विशाखा 13:10 तक
करण बावा
बालवा
09:42 तक
20:04 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार रविवार
योग वरीघा 06:10 तक
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 19:00
चंद्रमा तुला
राहुकाल 07:14 − 08:55
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI RASHIFAL IN HINDI

Mesh Rashifal 16 May 2022 Aries horoscope Today

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय कुछ विपरीत परिस्थितियां का सामना होगा। आप उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना उचित रहेगा। निजी संपर्कों के माध्यम से कई रुके हुए कार्य व्यवस्थित हो जाएंगे।
नेगेटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को पेपर वर्क करते समय सचेत रहने की जरूरत है। इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ विपरीत रहेगी। हालांकि आप सकारात्मक होकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में अभी कुछ मंदी का प्रभाव रहेगा। हालांकि आपकी कोशिशों और मेहनत से परिस्थितियां काफी हद तक काबू हो जाएगी। इनकम के सोर्स भी पहले जैसे रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
Vrish Rashifal 16 May 2022 Taurus horoscope Today
वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। कुछ समय से चल रहे आपसी गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे में असमंजस की स्थिति में प्रिय मित्र के साथ सलाह मशवरा अवश्य करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- सभी गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। लापरवाही के कारण आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। इस समय आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि समय उपलब्धियों वाला है। सिर्फ इसको बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित और कंप्लीट रखें। क्योंकि कोई इंक्वायरी वगैरह हो सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों को खुशनुमा रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंध में भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार और सिरदर्द जैसी स्थिति रह सकती है। समय भरपूर आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
Mithun Rashifal 16 May 2022 Gemini horoscope Today
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में परिवर्तन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां बनाएगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। और मकसद भी हल होगा।
नेगेटिव- सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ रिश्तो को भी सहेज कर रखना जरूरी है। कभी-कभी अपने गुस्से और आवेश ऐसे स्वभाव की वजह से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को हालात की वजह से कल पर ना डालें। क्योंकि उचित समय पर किए गए कार्यों के परिणाम बेहतर ही होते हैं। सहयोगी तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी कार्यालय में इस समय नई नीतियों पर भी विचार विमर्श होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
Kark Rashifal 16 May 2022 Cancer horoscope Today
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर या बिजनेस में रख-रखाव और मरम्मत संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो समय अनुकूल है। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलतियां होने से बचाएगा।
नेगेटिव- भाइयों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ किसी वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही हैं। थोड़ा सावधान रहें। बाहरी गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां में आपको किसी काम की अथॉरिटी प्राप्त हो सकती है। इसे समय अनुसार पूरा करने से आपके लिए लाभदायक स्थितियां भी बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य की कुछ कमी रहेगी। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंध रोमांटिक तथा खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गले में इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती हैं। अपना उचित ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8
Singh Rashifal 16 May 2022 Leo horoscope Today
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सामाजिक या सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारासकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। आपका बहुत अधिक अनुशासित होना भी दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। दिक्कतों का सामना करना भी पड़ सकता है। परंतु इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संयम बनाकर रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वजह से आपके अंदर तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
Kanya Rashifal 16 May 2022 Virgo horoscope Today
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- उधार दिए हुए या अटके हुए रुपए-पैसे की वापसी आज संभव है। आपका योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या व कार्य को करना आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बना रहेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रह सकता है। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें। किसी भी यात्रा से परहेज करें क्योंकि कोई लाभ नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने अथवा विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बना रहे हैं, अभी उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास उपलब्धियां देने वाला है। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण और सामंजस्य मधुर रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में तनाव जनक स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
Tula Rashifal 16 May 2022 Libra horoscope Today
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहे तनाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। आपके आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। घर की साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों को विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। क्योंकि अनुभव की कमी से काम खराब भी हो सकता है। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। लिए गए फैसलों में शुरुआत में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी। अभी अपेक्षित लाभ भी हासिल नहीं होगा। नौकरी पेशा लोगों को उनकी उचित कार्य क्षमता की वजह से प्रमोशन मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी का समय रहते इनका निवारण कर ले। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वाहन विशेष रूप से सावधानी से चलाएं। तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय चोट लगने या दुर्घटना होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
Vrishchik Rashifal 16 May 2022 Scorpio horoscope Today
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सांसारिक गतिविधियों को आप प्रभावशाली ढंग से निभाएंगे। इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- आज बहुत अधिक लाभ नहीं होगा परंतु नुकसान भी नहीं होगा। कुल मिलाकर समय सामान्य फल को देने वाला है। किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे संबंधित विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। नेटवर्किंग तथा सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परंतु इस समय विस्तार संबंधी किसी भी योजना पर कार्यवाही करना अभी अनुकूल नहीं है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
Dhanu Rashifal 16 May 2022 Sagittarius horoscope Today
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम भी रहेंगे। आप अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए विशेष प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपने अध्ययन और शोध जैसे कामों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान रखें कि क्रोध और आवेश में आकर आपका कोई बना बनाया काम खराब भी हो सकता है। यह समय धैर्य और संयम रखकर व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी। परंतु आप अपने साहस और हिम्मत नहीं छोड़ेंगे। खासतौर पर पार्टनरशिप के कार्यों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित पेपर्स को किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर चेक करवाएं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परंतु किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग दोबारा उठने से चिंता रहेगी। अपना रेगुलर मेडिकल चेक करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
Makar Rashifal 16 May 2022 Capricorn horoscope Today
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु आप अपनी प्रतिभा और ऊर्जा द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। पठन-पाठन तथा लेखन में भी मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है। नकारात्मक बातों से राहत पाने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको कई उलझे हुए सवालों के जवाब मिलेंगे।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता खोलेगी। कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इनकम रहेगी परंतु साथ भी खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में पड़ कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती हैं। नियमित रूप से चेकअप कराएं तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
Kumbh Rashifal 16 May 2022 Aquarius horoscope Today
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। जिसमें लाभ के साथ साथ उत्साह और ऊर्जा का भी प्रभाव रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग अथवा शुभ आयोजन की प्लानिंग बनेगी। आपके बौद्धिक क्षमता कि लोगों के बीच सराहना रहेगी।
नेगेटिव- कामकाज व परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें, आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कोई बड़ी डील अथवा आर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। राजकीय सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में आप के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है।
लव- परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ और मेहनत का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और कमजोरी की स्थिति भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
Meen Rashifal 16 May 2022 Pisces horoscope Today
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे। अपने फैसले सबसे ऊपर रखेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- फाइनेंस जैसी गतिविधियों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अभी आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यापार में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। विस्तार संबंधी कोई योजना जो लंबित पड़ी हुई थी, आज उसका पूरा होने का समय आ गया है। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने की स्थिति बनी हुई है।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहे। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

16 May 2022 horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT