24 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, 24 April 2022 horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI RASHIFAL IN HINDI
मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी। और आपने पूरा करने का हर संभव प्रयास भी करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन तथा एकांत वातावरण में भी व्यतीत करें। आपको काफी उलझनों से निजात पाने संबंधी हल मिलेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। फाइनेंस संबंधी लेनदेन को सावधानी से करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इनका परिणाम बेहतर होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापारिक मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। नौकरी में लक्ष्य तथा टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु योजना बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वर्तमान वातावरण और पोलूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बच्चों के एडमिशन संबंधी कार्य हो जाने से राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग आदि में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। इस समय आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि गुस्से और आवेश की वजह से कई बार बना बनाया काम अंतिम चरण पर अटक भी सकता है। इस समय सहजता और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्चाे पर कटौती करना भी जरूरी है। रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। जो फायदेमंद साबित होगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार करना जरूरी है। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी का मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें।
लव- घर में सुखद माहौल रहेगा तथा वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ साथ व्यायाम और योगा ऐसी बातों पर भी ध्यान जरूर दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में साफ सफाई और सुसज्जित करने जैसी गतिविधियां रहेंगी। किसी सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों में कटौती करना जरूरी है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सलाह मार्गदर्शन की अवहेलना करने से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक ही कुछ रिश्तेदारों के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। विस्तार की योजनाओं पर गंभीरता से काम लें। कुछ नए व्यवसायिक संबंध भी स्थापित होंगे। नौकरी में अपना लक्ष्य सरलता और सुगमता से हासिल कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक पल व्यतीत होंगे।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा। काफी समय बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। आपका व्यवहार कुशल होना आपकी तरक्की में भी सहायक रहेगा।
नेगेटिव- कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत समस्याओं का असर घर की सुख-शांति पर ना पड़ने दें। ध्यान रखें कि बातचीत के दौरान नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। इसकी वजह से वातावरण गंभीर भी हो सकता है।
व्यवसाय- कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। लेकिन समय रहते समाधान मिल जाएगा। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। आपके सहकर्मी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।
लव- घर परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंध उजागर होने से मुश्किल में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ पारिवारिक पुरानी मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। घर की देखरेख और साज-सज्जा संबंधी कार्य में परिजनों के साथ शॉपिंग होगी। और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ संपर्क ना बढ़ाएं तथा अपने पारिवारिक व्यवस्था पर हस्तक्षेप भी ना होने दें। कभी-कभी परिवार को लेकर मन में असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है। परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही होगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का प्रयोग ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ और सहयोगियों से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। कुछ कठोर और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ की मुलाकात से आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम प्रसंग बनेंगे। परंतु इन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई और कैरियर पर भी ध्यान दें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग सावधान रहें। नियमित चेकअप कराते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत बड़ी चिंता दूर होगी। परिवार की सुख शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में भी किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ आवश्यक खर्चे रहेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। निवेश करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आप मुश्किलों से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ व्यवसाय पर भी उचित ध्यान दें। कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही है। आज आपकी कोई योग्यता आपको निर्णय लेने में सफल करेगी। नौकरी में आपके कार्यों की उच्च अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी।
लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लेकिन प्रेम प्रसंगों के चलते घर में कोई दिक्कत भी खड़ी हो सकती है।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा गर्मी जनित परेशानियां रहेगी। मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। अपनी वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने में उचित समय लगाएं। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। मन मुताबिक तरीके से कार्य बनते जाने से आप फ्रेश और तनाव मुक्त रहेंगे।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। परंतु आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ना ले। वरना आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। फालतू के कार्यों में खर्चों की भी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। नौकरी में आपको मन मुताबिक कार्यभार मिल सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कभी-कभी विचलित मानसिक स्थिति रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। अगर घर में नवीनीकरण संबंधी कार्य शुरू हो रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर प्रयोग करें।
नेगेटिव- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर उचित ध्यान दें। नकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। ध्यान रखें कि जरा सी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में साथियों और कर्मचारियों से दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे वे पूरी एनर्जी से अपने कामों पर ध्यान देंगे। नौकरी में बॉस अथवा अधिकारियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सावधान रहें।
लव- जीवन साथी के साथ पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को संभाले।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम तथा गला खराब होने जैसी मौसमी परेशानियां रहेंगे। लापरवाही ना करें और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी क्षमता पर विश्वास रखें तथा अपने सपने और कल्पनाओं को पंख दे। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। रुका हुआ पैसा निकलवाने के लिए भी समय अनुकूल है।
नेगेटिव- बच्चों की किसी समस्या को हल करने में अपना सहयोग देना जरूरी है। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आने से मूड कुछ खराब रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को संभाले। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखें। क्योंकि इससे कुछ भी लाभ नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- कारोबार में कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में सकारात्मक नतीते मिलेंगे। युवा वर्ग को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक बना रहेगा।
लव- घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी होगा।
स्वास्थ्य- इस समय महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। किसी तरह के इंफेक्शन होने की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आर्थिक मामलों को हल करने के लिए दिन बहुत अनुकूल है। नई योजनाएं बनेंगी और रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं।घर में बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह एवं आशीर्वाद बना रहेगा। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा दिन व्यतीत होगा।
नेगेटिव- समय की कीमत पहचानें। आलस को खुद पर हावी न होने दें। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आप के साथ धोखा भी कर सकता है। इसलिए किसी पर भी अधिक विश्वास ना करें।
व्यवसाय- कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियों और योजनाओं को किसी से शेयर न करें। कोई अपने फायदे के लिए इनका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास में सुखद समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। ज्यादा पोलूशन और उमस से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। दिन सफलता दायक है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता ही मिलेगी। आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आप के लिए लाभदायक परिस्थितियां बनाने वाला है।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में ईगो और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति ना आने दे। दूसरों से सहानुभूति रखने की अपेक्षा अपना मनोबल मजबूत करें। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखे। क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है, अभी कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई मन मुताबिक अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव पार्टनर का भावनात्मक सहयोग आपको एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक समय है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप शारीरिक और मानसिक एनर्जी से परिपूर्ण महसूस करेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान का भी कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और सोच विचार कर निर्णय ले। दूसरों के निर्णय पर भी ध्यान दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थिति यथावत ही रहेगी। ज्यादा लाभ की उम्मीद में कोई गैर कानूनी काम ना करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें, आपको कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या की वजह से माइग्रेन सिरदर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। हल्का और सुपाच्य आहार लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
24 April 2022 horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान