होम / Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today

Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 11, 2022, 6:00 am IST

11 मई 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
Mesh Rashifal 11 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि दशमी 19:26 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 19:18 तक
करण तैतिल
गारा
07:32 तक
19:26 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग व्याघात 19:15 तक
सूर्योदय 05: 36
सूर्यास्त 18: 57
चंद्रमा सिंह
राहुकाल 12:17 − 13:57
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI DHANU RASHIFAL IN HINDI

Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today

धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे किसी को सलाह दें।कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
व्यवसाय- फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कोई कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार 500 डांसर्स के साथ करेंगे जबरदस्त डांस नंबर, 30 से ज्यादा होंगे एक्टर्स -Indianews
SIPRI Report: सेना और हथियार पर खर्च करने में कितने नंबर पर भारत? नंबर वन पर अमेरिका
PM MODI: राजस्थान में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा पार्टी के राज में राम नाम लेना था अपराध-Indianews
IPL 2024: T20 World Cup के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की टॉप 3, विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर की टिप्पणी
Rakul Preet Singh पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, पति Jackky Bhagnani ने पत्नी को किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो -Indianews
America: माता-पिता की लापरवाही से गई मासूम की जान, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: पत्रकारों पर फिर भड़के बृजभूषण सिंह, टिकट न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
ADVERTISEMENT