22 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Kanya Rashifal 22 April 2022 Virgo horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI KANYA RASHIFAL IN HINDI
कन्या Virgo Kanya Rashifal 22 April 2022 Virgo horoscope Today
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपके सकारात्मक व्यवहार से सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क घनिष्ठ होंगे। दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप से खुशी महसूस होगी और अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना भी आपका दायित्व है। शेयर्स अथवा रिस्क संबंधी मामलों में ज्यादा पैसा ना लगाएं, क्योंकि इस समय नुकसान के आसार बने हुए हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मन लगाकर काम करने से आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी होगा। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएगी।
स्वास्थ्य- अपना आहार बहुत ही हल्का ले। गलत खानपान की वजह से गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
Kanya Rashifal 22 April 2022 Virgo horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube