22 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Kark Rashifal 22 April 2022 Cancer horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI KARK RASHIFAL IN HINDI
कर्क Cancer Kark Rashifal 22 April 2022 Cancer horoscope Today
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों जगह उचित व्यवस्था बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य से इस तरीके से भी पूरे होते जाएंगे। आज परिवार के साथ संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। सभी सदस्यों के बीच हास परिहास तथा मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आप किसी षड्यंत्र या गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त से भी कुछ कहासुनी होने की वजह से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई से संबंधित कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी और फोकस जरूर रखें। स्टाफ के बीच कोई राजनीति हो सकती है। राजकीय काम सफलता और सुगमता से पूरे होते जाएंगे।
लव- दांपत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से तनाव और कमजोरी हावी रहेगी। उचित आराम ले तथा प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
Kark Rashifal 22 April 2022 Cancer horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube