होम / Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today

Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 11, 2022, 6:00 am IST

11 मई 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

Kumbh Rashifal 11 May 2022 Aquarius horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
Mesh Rashifal 11 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि दशमी 19:26 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 19:18 तक
करण तैतिल
गारा
07:32 तक
19:26 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग व्याघात 19:15 तक
सूर्योदय 05: 36
सूर्यास्त 18: 57
चंद्रमा सिंह
राहुकाल 12:17 − 13:57
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI MEEN RASHIFAL IN HINDI

Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today

मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले में कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य कर लें।
लव- जीवन साथी अथवा परिवार जनों की सलाह के लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खानपान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT