23 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Mesh Rashifal 23 April 2022 Aries horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI MESH RASHIFAL IN HINDI
मेष Aries Mesh Rashifal 23 April 2022 Aries horoscope Today
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी संबंधी या दोस्त के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में फिर सुधार होगा। सुख सुविधाओं संबंधी कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- अपनी भावुकता जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा कुछ लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें तथा उनकी समस्याओं को हल करने में अपना योगदान अवश्य दें। दोपहर बाद ग्रह स्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। तथा मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। नई योजना पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से अभी ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा कोई उपलब्धि मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ तकरार हो सकता है। जिसका असर परिवार की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ आराम भी लेना अति आवश्यक है। अत्याधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
Mesh Rashifal 23 April 2022 Aries horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान