22 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Tula Rashifal 22 April 2022 Libra horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI TULA RASHIFAL IN HINDI
तुला Libra Tula Rashifal 22 April 2022 Libra horoscope Today
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आपके सभी सोचे काम शांति से निपट जाएंगे। आपका विनम्र स्वभाव लोगों में तारीफ का भी पात्र रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय बहुत सावधान रहने की भी जरूरत है कभी-कभी लापरवाही की वजह से आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप पर कोई बदनामी या आरोप भी लग सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्य तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी लगाएं। आप का रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। ऑफिस के भी अधिकतर काम सुचारू रूप से निपटने जाएंगे।
लव- घर में उचित व्यवस्था रहेगी। मेहमानों के आगमन से हंसी-मजाक व मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- गला खराब और खांसी, जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। इस समय अपना उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
Tula Rashifal 22 April 2022 Libra horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube