22 अप्रैल 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, Vrishchik Rashifal 22 April 2022 Scorpio horoscope Today
आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन


|
पंचांग के पांच अंग तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
AAJ KI VRISHICHIK RASHIFAL IN HINDI
वृश्चिक Scorpio Vrishchik Rashifal 22 April 2022 Scorpio horoscope Today
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि होगी। सिर्फ कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाय दिमाग से काम ले। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं बनेगी। तथा निवेश संबंधी कार्यों में भी दिलचस्पी होगी। हिम्मत और साहस के बल पर असंभव कार्य भी आसानी से संभव हो जाएंगे।
नेगेटिव- भावुकता में आकर कोई निर्णय गलत हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी होने की वजह से पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस समय अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- काम काज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों मे व्यवसाय पर किसी प्रकार का निवेश करना भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर अवश्य रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी की गलती की वजह से आप भी परेशानी में फंसा सकते हैं।
लव- परिवार तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय के प्रकृति सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
Vrishchik Rashifal 22 April 2022 Scorpio horoscope Today
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Also Read :-
Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल
Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube