India News( इंडिया न्यूज़),Shani Grah: शनि को लेकर लोगों के मन में कई भ्रांतियां हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शनि हमेशा आपको बुरे परिणाम ही देंगे, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि आपको आपके कर्मों के अनुसार ही परिणाम देते हैं। आज हम अंक ज्योतिषी, लाइफ कोच और काउंसलर वन्या आर्या जी से शनि से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब जानेंगे।

शनि का व्यवहार

शनि को लेकर लोगों में भय रहता है। हालांकि, कर्मदाता शनि आपके कर्मों के अनुसार ही परिणाम देते हैं। अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो आपको शनि से डरना नहीं चाहिए। अच्छे कर्म वाले लोगों को साढ़ेसाती, ढैय्या में भी डरने की जरूरत नहीं है। हां, अगर आप मेहनत करने से कतराते हैं तो आपको शनि से जुड़े अच्छे परिणाम पाने में दिक्कतें जरूर आ सकती हैं। वहीं, मेहनत करने वाले व्यक्ति को शनि अपार धन भी दे सकते हैं। शनि के व्यवहार को आप उसके अंक 8 से समझ सकते हैं, एक तरह से यह अनंत का प्रतीक है, ऐसे में जब शनि देगा तो आपकी सोच की सीमा से परे देगा।

शनि की साढ़ेसाती

शनि की साढ़ेसाती वह समय होता है जब शनि व्यक्ति को बहुत कुछ सिखाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती सिर से शुरू होकर पैरों से उतरती है। यानी साढ़ेसाती के शुरुआती ढाई सालों में आपको मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं साढ़ेसाती का आखिरी चरण आपको भागदौड़ करवा सकता है। साढ़ेसाती के दौरान आपको अपने गुणों का भी एहसास होता है और साथ ही आपको अपने और पराए का फर्क भी पता चलता है।

शनि के खराब होने के संकेत

शनि के खराब होने पर व्यक्ति बुरी संगत में पड़कर पैसा बर्बाद कर सकता है। ऐसे लोग नशे के आदी हो सकते हैं और व्यभिचार भी कर सकते हैं। ऐसे लोगों को बार-बार धन की हानि होती है। ऐसे लोगों के काम भी बार-बार बिगड़ते हैं। शनि के कमजोर होने पर अच्छे नौकर नहीं मिलते, कार्यस्थल पर कनिष्ठ लोग उन पर हावी हो सकते हैं और उनका व्यवहार भी अपने अधीनस्थों के साथ अच्छा नहीं रहता।

छोड़ दें ये 6 आदतें वरना कभी नही बन पाएंगे अमीर, कितना भी घिस लें जूता…खाली रहेगा बटवा

शनि को मजबूत करने के उपाय

  • शनि को मजबूत करने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि आपको कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
  • इसके अलावा आपको शनि से संबंधित चीजें जैसे गुलाब जामुन, काले तिल, काले अंगूर, चायपत्ती, सरसों का तेल दान करना चाहिए।
  • अपने पूर्वजों को याद करें और उनके लिए तर्पण, दान आदि करें।
  • पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • हमेशा गरीबों का सम्मान करें। उनकी भावनाओं को कभी ठेस न पहुँचाएँ।
  • घर में जूते-चप्पल हमेशा व्यवस्थित रखें।
  • घर के पश्चिमी हिस्से को साफ रखें।

    22 फरवरी बुध मचाएंगे हड़कंप, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे अनेको फायदे, गिनते हुए थक जाएंगी उंगलियां!