होम / Sawan: सावन के महीने में ऐसे करें भगवान शिव की विशेष पूजा, काले तिल से हटाएं जीवन की साढ़ेसाती

Sawan: सावन के महीने में ऐसे करें भगवान शिव की विशेष पूजा, काले तिल से हटाएं जीवन की साढ़ेसाती

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 14, 2023, 9:59 pm IST

India Newsw (इंडिया न्यूज़) Sawan: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है। यदि इस महीने में आप पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की अराधना करते हैं तो भगवान बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और इसका आपको फल भी बहुत जल्द मिलता है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन के महीने मे भगवान शिव धरती पर अवतरित हुए थे। इस लिए ही इसमे भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान होता है। इस महीने रुद्राभिषेक का अपना ही महत्व होता है। रूद्राभिषेक करने से परिवार में सुख-शांति और सफलता आती है।

सावन के महीने में सोमवार को रुद्राभिषेक करने की अलग ही मान्यता होती है। इस साल 2023 में सावन के महीने को बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार यह एक महीने नही बल्कि दो महीने का है, ऐसा करीब 19 सालों बाद देखने को मिल रहा है।

काले तिल के इस्तेमाल से हटाएं जीवन की साढ़ेसाती

यदि आप के जीवन में भी परेशानियां चल रही हैं तो इससे आप बहुत आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। यदि किसी जीवन पर शनि, राहु या केतु का प्रभाव है, तो उन्हे भी काले तिल का दिया जलाना चाहिए। काले तिल को चढ़ाने से सर्प दोष और शनि की साढ़ेसाती से भी छुटकारा पाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को काला तिल बहुत ही प्रिय होता है। यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के महीने में शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

तिल से करें अभिषेक

हिन्दू शास्त्रों मे तिल से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। भगवान शिव का काले तिल से अभिषेक करने से वह प्रसन्न होते हैं। काले तिल का अभिषेक करके आप आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं। अपनी समस्याओं से लड़ सकते हैं। काले तिल के कुछ खास उपायों को आजमाकर आप अपनी किस्‍मत चमका सकते हैं।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.