India News (इंडिया न्यूज), Sandhya Deepak ke Niyam: हिंदू धर्म में संध्याकाल को विशेष महत्त्व दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस समय धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां दरिद्रता कभी प्रवेश नहीं करती। ज्योतिषविदों के अनुसार, संध्याकाल में घर के कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से।
Sandhya Deepak ke Niyam: शाम के समय ठीक इतने बजे जलाएं संध्या दीपक जितनी बढ़ेगी रौशनी उतना बरसेगा पैसा
शाम के समय घर की उत्तर दिशा में एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए। यह दिशा माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर महाराज की मानी जाती है। उत्तर दिशा में दीपक प्रज्वलित करने से धन की वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
क्या वाकई इस दाल में मिला होता है खून का कण? हिंदू धर्म में सात्विक भोजन में भी नहीं की जाती शामिल!
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी इसी दरवाजे से घर में प्रवेश करती हैं। दीपक के साथ आप यहां रंगोली भी बना सकते हैं, जो सौभाग्य और शुभता को आकर्षित करता है।
जिस स्थान पर तिजोरी या धन संग्रह की व्यवस्था की गई है, वहां संध्याकाल में दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल धन की आवक बढ़ती है, बल्कि घर में आर्थिक स्थिरता भी बनी रहती है।
यदि आपके घर के आंगन या छत पर तुलसी का पौधा रखा है, तो संध्याकाल में वहां दीपक जलाएं। शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी के पौधे में स्वयं देवी लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
यदि घर के पास कोई नल, कुआं या अन्य जलस्रोत है, तो वहां भी दीपक अवश्य जलाएं। जल स्रोत के पास दीपक प्रज्वलित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
घर के पास स्थित किसी मंदिर में दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है। इससे न केवल देवी लक्ष्मी, बल्कि सभी देवी-देवताओं की अनुकंपा प्राप्त होती है।
संध्याकाल में दीपक जलाने के ये सरल उपाय न केवल मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सहायक होते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी सुनिश्चित करते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति का स्थायी वास सुनिश्चित कर सकते हैं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.