होम / Shani Dev Mahima : जाने शनिदेव की महिमा, कैसे करें प्रसन्न

Shani Dev Mahima : जाने शनिदेव की महिमा, कैसे करें प्रसन्न

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : February 19, 2022, 2:19 pm IST

Shani Dev Mahima

Shani Dev Mahima : शनिदेव,भगवान सूर्य तथा छाया के पुत्र हैं। ब्रह्मपुराण के अनुसार, बचपन से ही शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण के भक्त थे। व्यक्ति के अच्छे और बुरे कार्य के पीछे शनि देव का हाथ होता है। यदि शनि कुंडली में उत्तम अवस्था में है तो व्यक्ति को बहुत कम समय में बड़ी सफलता दिलाते है।शनि देव हर व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें, ताकि आपके हर संकट हो जाएं दूर।

Read Also: परमात्मा की कृपा से मूक हो जाते वाचाल

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए (Shani Dev Ki Puja In Hindi)

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सुबह सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चे में दूध काला तिल और शहद मिलाकर चढ़ाऐं। यह विधि कम से कम 11 शनिवार करें। माना जाता है ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं कम हो जाती है। और शनि की प्रिय वस्तु काला कपड़ा है। इसलिए शनिवार को किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते है। और आपके जीवन के हर संकट भी दूर होते है। शनि की प्रिय वस्तु सरसों का तेल व काली उड़द।

शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल की जड़ में सरसों के तेल का दिया जलाएं। सरसों के तेल का दान करें। ऐसा करने से रूका हुआ व्यापार चलेगा और धन में वृधि होगी। इसके अलावा सरसों का तेल व काली उड़द शनिदेव जी को अर्पित करें और शनि मंदिर में भी इसका दान करें। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य की समस्या खत्म हो जाएगी।

Shani Dev Mahima

Read Also: Ravivar Ki Katha : जाने रविवार की कथा और आसान विधि

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.