Hindi News / Dharam / Shani Nakshatra Gochar On Saturday June 7 2025 Shani Dev Will Change His Movement People Of These Three Zodiac Signs Will Benefit Know The Condition Of Your Zodiac

अब से ठीक 5 घंटे बाद होने वाला है कुछ बड़ा, इन 3 राशियों के लोगों को शनि महाराज दिखाएंगे एक अलग दुनिया! करेंगे इतना बड़ा कारनामा

Shani Nakshatra Gochar: शनिवार 7 जून 2025 को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर कर्मफल के देवता शनिदेव अपनी चाल में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),  Shani Nakshatra Gochar: शनिवार 7 जून 2025 को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर कर्मफल के देवता शनिदेव अपनी चाल में बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर उसके दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र स्वयं शनि के अंडर में आता है, इसलिए इस बदलाव का प्रभाव अधिक शक्तिशाली और असरदार रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस नक्षत्र गोचर का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

शनिदेव का यह गोचर होगा किसके लिए लाभकारी

शनि ग्रह को कर्म और न्याय का प्रतिनिधि माना जाता है। जब वे अपनी स्थिति या नक्षत्र बदलते हैं, तो जीवन के अनेक क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखे जाते हैं। इस बार भी शनिदेव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक सफलता, मानसिक शांति और सामाजिक सम्मान लेकर आने वाला है।

तबाही की लहर होंगे ये 2 साल, अब यहीं के यहीं होगा कर्मों का हिसाब! इन 3 राशियों कि कड़ी परीक्षा लेंगे शनि महाराज, पहुचाएंगे तगड़ा नुकसान

Shani Nakshatra Gochar

बॉलीवुड के इस मशहूर डायरेक्टर ने अपने ही ड्राइवर को घोंप दिया चाकू, पूरा मामला जान पुलिस भी रह गई शॉक्ड, केस दर्ज

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। करियर में नए मौके मिलेंगे और कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, उनकी इच्छाएं अब पूरी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, और कहीं से रुका हुआ पैसा या नया धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, और सेहत भी बेहतर रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि की यह चाल स्थायित्व और समृद्धि लेकर आएगी। जो लोग लंबे समय से आर्थिक संकट या कर्ज से जूझ रहे थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे अनुबंध मिलेंगे और निवेश से लाभ होगा। नौकरी बदलने या प्रमोशन की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनिदेव की विशेष कृपा होने वाली है। कार्यक्षेत्र में विस्तार, नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग कारोबार में हैं उन्हें नए साझेदार या सौदों से लाभ होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पुराने रोगों से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए लंबे समय तक शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है।

Deepika के फैंस के लिए आई एक और बुरी खबर, Spirit के बाद अब इस मूवी के सेकंड पार्ट से भी हुईं बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Tags:

Shani Nakshatra Gochar
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
गुरुग्राम में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का हुआ लोकार्पण, 11 वर्षों में यूएई से बड़ा हुआ हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में, जानें आरोपी ने कैसे रची थी हत्या की साजिश, दो दिन की रिमांड अवधि में होंगे और भी अहम खुलासे  
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
जैक्सनविल, फ्लोरिडा ने 16 जून को ‘श्री श्री रविशंकर शांति और स्वास्थ्य दिवस’ घोषित किया, आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों में खुशी की लहर
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले – कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही
प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम 
प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम 
Advertisement · Scroll to continue