India News (इंडिया न्यूज), Shani Gochar 2025: 9 ग्रहों में सबसे धीमे शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो इसका सभी 12 राशियों के जीवन पर बड़ा असर पड़ता है। फिलहाल शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और मार्च 2025 में शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और 2027 तक यहीं रहेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करते ही 3 राशियों पर साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसके चलते 2025 में मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या रहेगी। इन राशियों को शनि काफी परेशान करेंगे।
शनि की साढ़ेसाती
शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मेष राशि पर साढ़ेसाती का यह पहला चरण होगा और हर मामले में परेशानियां बढ़ाएगा। आमदनी में कमी आएगी। नौकरी छूट सकती है। धन की हानि हो सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का यह आखिरी चरण होगा। अपने लोगों से विवाद होगा। करियर में भारी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अगले साल साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे कठिन होता है। इससे आर्थिक नुकसान होता है, बीमारियाँ घेर लेती हैं। तरक्की में रुकावटें आती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का यह आखिरी चरण होगा। प्रियजनों से विवाद होगा। करियर में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि पर साढ़ेसाती का यह पहला चरण होगा और हर मामले में परेशानियां बढ़ाएगा। आमदनी में कमी आएगी। नौकरी छूट सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है।
गजकेसरी योग से इन 3 राशियों पर होगी कुबेर की कृपा, बरसेगा इतना धन की संभाले नही संभाल पाएंगे आप!