होम / Sharadiya Navratri 2021, 7 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्रि

Sharadiya Navratri 2021, 7 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्रि

Mukta • LAST UPDATED : September 28, 2021, 9:08 am IST

Sharadiya Navratri 2021 तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और विधि के बारे में जानें
मां दुर्गा को समर्पित Navratri 1 वर्ष में 2 बार 6 माह की अवधि के अंतराल पर आती हैं। यह पर्व हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ प्रत्येक वर्ष आश्विन माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होता है जिसमें 9 दिनों तक मां आदिशक्ति जगदम्बा का पूजन किया जाता है। इस बार की शारदीय नवरात्रि 7 अक्तूबर दिन गुरुवार से शुरू हो रही हैं। धार्मिक मान्यता यह है कि इन 9 दिनों तक माता रानी पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उनके दुखों को हर लेती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं इनका महत्व, घटस्थापना मुहूर्त और विधि के बारे में।

October 2021 Vrat Festival List जानें अक्टूबर में कब कौन सा त्योहार है?

मां भगवती दुर्गा की अराधना का श्रेष्ठ समय (Sharadiya Navratri 2021)

धर्मग्रंथों के अनुसार Navratri को मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का श्रेष्ठ समय माना जाता है। नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है। हर स्वरूप की अलग महिमा बताई जाती है। आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं। इस पर्व को नारी शक्ति की आराधना का पर्व माना जाता है।

प्रतिपदा तिथि घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Sharadiya Navratri 2021)

अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 06 अक्तूबर 2021 दिन गुरुवार को शाम 4:34 बजे से
अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 07 अक्तूबर 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 1:46 बजे
घटस्थापना मुहूर्त- 7 अक्तूबर को सुबह 6:17 बजे से 7:07 बजे तक।

Read Also : Shradh Paksha 2021 पक्ष में विशेष मुहूर्तों पर कर सकते हैं खरीदारी

ऐसे करें घटस्थापना (Sharadiya Navratri 2021)

माता की चौकी लगाने के लिए उत्तर-पूर्व में एक स्थान को साफ कर उसे गंगाजल से शुद्ध करें।
लकड़ी की चौकी बिछाकर उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
सबसे पहले गणेश जी का ध्यान कर कलश स्थापित करने की विधि शुरू करें।
नारियल को चुनरी में लपेट कर कलश के मुख पर मौली बांधे।
कलश में जल भरकर उसमें लौंग का जोड़ा, सुपारी, हल्दी की गांठ, दूर्वा और रुपए का सिक्का डाल दें।
कलश में आम के पत्ते लगाकर उस पर नारियल रखें।
कलश को मां दुर्गा की प्रतिमा की दाई ओर कलश को स्थापित करें।
अब दीपक प्रज्वलित करके पूजा शुरू करें।

Connect Us : Twitter facebook
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले के जज का दावा, कहा- अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिल रही जान से मारने की धमकियां-Indianews
IPL 2024: खतरे में पड़ सकती है विराट कोहली की Orange Cap, पर्पल कैप पर जसप्रीत बुमराह का कब्जा बरकरार
K-Drama: OTT प्लेटफार्म पर छायी हुई है ये कुछ कोरियन सीरीज़, K-DRAMA देखने वाले हो जाएं तैयार – Indianews
इस तरह ट्रोलर्स से डील करती है मिस यूनिवर्स Lara Dutta, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात -Indianews
Bihar: जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, जानें पूरा मामला-Indianews
Manish Kashyap: बीजेपी में शामिल होंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! -Indianews
Tamannaah Bhatia: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया तलब, जानें पूरा मामला- indianews
ADVERTISEMENT