India News (इंडिया न्यूज), Shukraditya Rajyog 2025:सूर्य और शुक्र जब एक ही राशि में आते हैं तो शुक्रादित्य योग बनता है। इससे व्यक्तित्व में निखार आता है, करियर में तरक्की मिलती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। चैत्र अमावस्या यानी 29 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। इस समय सूर्य देव और सुख के कारक शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानेंगे कि शुक्रादित्य राजयोग से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

इस वर्ष शुक्रादित्य राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले फायदेमंद रहेंगे। धन संचय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा की भी संभावना बन सकती है, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत दे रहा है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग कई महीनों तक लाभकारी रहेगा। व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी रहेंगे। यदि आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम करने का यह सही समय है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन से भी आपको लाभ मिलेगा और धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं। कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह राजयोग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में नई ऊंचाइयों को छुएगा और सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में तेजी से प्रगति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। बुध की कृपा से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप कई बड़े प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं।

हर दिन खाली पेट खाएं सिर्फ 1 केला और देखें कमाल! 10 दिन में ऐसा बदलाव कि खुद आईने में देखकर चौंक जाएंगे!

ये 5 चीजें ब्लड शुगर लेवल को बना सकती हैं बम! भूलकर भी न खाएं डायबिटीज के मरीज, वरना बिगड़ जाएगा हाल