India News (इंडिया न्यूज),Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि से पहले सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। यहां तक कि ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में बता दें कि देवी मां के भक्त किसी भी शुभ मुहूर्त में कलश या घटस्थापना कर सकते हैं। आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है।
नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6.15 बजे से 7.22 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजी मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से 12:33 बजे के बीच रहेगा।
कब लग रहा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:12 बजे शुरू होगा। सूर्य ग्रहण देर रात 3:17 बजे खत्म होगा। वहीं, सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूतक काल को एक तरह से अशुभ समय माना जाता है। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस ग्रहण का सूतक काल आज सुबह 9:12 बजे शुरू होगा। सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात होगी, इसलिए यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा। जब सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, तो सूतक काल भी मान्य नहीं होता है।
ग्रहण के बाद कर लें ये काम
- ग्रहण के बाद घर की सफाई करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें
- घर के मंदिर में रखी सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं।
- देवी-देवताओं के चित्रों पर गंगाजल छिड़कें।
Special Trains: दीपावली और छठ के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट